Media24Media.com: CG Crime News : पेट में धंसे चाकू के साथ अस्पताल पहुंचा युवक , आरोपी फरार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG Crime News : पेट में धंसे चाकू के साथ अस्पताल पहुंचा युवक , आरोपी फरार

Document Thumbnail

रायगढ़। शादी में DJ बजाने के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू मार दिया। जिसके चलते चाकू उसके पेट में ही घुस गया था। ये देखकर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। मगर स्टाफ ने वहां उसका उपचार करना ठीक नहीं समझा। कहा- इसे मेडिकल कॉलेज ले जाओ, चाकू हटाएंगे तो खून निकलेगा, ये इमरजेंसी केस है।


इस दौरान युवक काफी देर तक तड़पता रहा। युवक के परिजन जूनियर डॉक्टर और नर्स से इलाज करने के लिए बार-बार कहते रहे। ये भी कहा कि पेट में एक से डेढ़ इंच चाकू घुसा है, उपचार तो कीजिए। मगर युवक को इलाज नहीं मिला। उधर, इस पूरे घटनाक्रम का युवक के परिजनों ने वीडियो भी बना लिया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक के पेट में चाकू घुसा हुआ है। वो तड़प रहा है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

शादी समारोह में हुई घटना

इंदिरा नगर निवासी गोवर्धन खैरवार(18) के यहां उसके चाचा की शादी थी। इसलिए शनिवार रात को सभी डीजे बजाकर नाच रहे थे। इसी दौरान उसी के मोहल्ले में रहने वाला आकाश वहां पहुंच गया। उसने गोवर्धन खैरवार से गाना चेंज करने के लिए कहा था। मगर गोवर्धन ने गाना चेंज करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आकाश ने उसे चाकू मार दिया और मौके से भाग निकला।

मेडिकल कॉलेज ले गए

घटना के बाद परिजन गोवर्धन को जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने उपचार करने से मना कर दिया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से एम्बुलेंस देने की भी गुहार लगाई, पर उन्हें मदद नहीं मिली। नर्स और परिजनों के बीच विवाद होता रहा। आखिरकार परिजन युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उसका उपचार किया गया है। अब युवक की हालत खतरे से बाहर है।

आरोपी फरार है

परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। घटना को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय ने बताया कि शनिवार की देर रात यह सब कुछ हुआ। पेट में चाकू मारकर आरोपी फरार हो गया है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अभिनव उपाध्याय ने इस बात को माना कि पीड़ित युवक काफी देर तक इलाज के लिये भटकता रहा और उसके पेट में चाकू फंसा था जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। समय पर मेडिकल कॉलेज ले जाये जाने के बाद उसके पेट से चाकू निकाला गया और वहां उसका इलाज जारी है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.