Media24Media.com: गर्दन में लगा चाकू तो बाइक से जा पहुंचा अस्पताल, सोशल मीडिया पर हीरो बना यह शख्स

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गर्दन में लगा चाकू तो बाइक से जा पहुंचा अस्पताल, सोशल मीडिया पर हीरो बना यह शख्स

Document Thumbnail

महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में छोटे भाई ने अपने 32 वर्षीय बड़े भाई की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद गर्दन में धंसे चाकू के साथ बड़ा भाई खुद मोटरसाइकिल चलाकर अस्पताल पहुंचा। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


अधिकारी के मुताबिक, चिकित्सकों ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी तेजस पाटिल हमले में बाल-बाल बचे और गनीमत रही कि चाकू उनकी महत्वपूर्ण नसों और धमनियों में नहीं लगा। उन्होंने बताया कि तीन जून को तेजस, सानपाड़ा इलाके के सेक्टर-5 में स्थित अपने घर में सो रहा था, तभी उसके छोटे भाई मोनीश (30) ने कथित तौर पर उसकी गर्दन में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद दर्द और खून बहने के बावजूद तेजस ने अपनी मोटरसाइकिल निकाली और करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि चाकू निकालने और क्षतिग्रस्त रक्त वाहिकाओं को ठीक करने के लिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। चिकित्सकों के मुताबिक, हमले में तेजस बाल-बाल बचे क्योंकि चाकू ने उनकी महत्वपूर्ण धमनियों और नसों को नुकसान नहीं पहुंचाया।

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने मोनीश और उसके एक दोस्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मोनीश का दोस्त अपराध के वक्त उसके साथ था।
उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।

चार घंटे चली सर्जरी

पाटिल की चार घंटे लंबी सफल सर्जरी हुई. सौभाग्य से, चाकू मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति करने वाली किसी भी प्रमुख रक्त वाहिका या किसी भी महत्वपूर्ण तंत्रिका को भेदने से चूक गया, जिससे स्थायी क्षति हो सकती थी. उन्होंने कहा कि चूंकि पाटिल अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं, इसलिए उन्हें बुधवार या गुरुवार को छुट्टी मिलने की संभावना है.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.