Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मानसून के आगमन के साथ पूरे उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

 

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में मानसून और बच्चों के नवीन शिक्षा सत्र 2023-24 में स्कूल में आगमन का तक़रीबन साथ-साथ शुरू हुआ। दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार को बस्तर में प्रवेश की जानकारी मिली। हालांकि महासमुंद में मानसून 25 की दरमियानी रात ज़ोर की बारिश हुई। आज 26 जून 2023 को  शाला प्रवेशोत्सव के प्रथम दिवस भी सुबह से बारिश होती रही। पूरे ज़िले के स्कूलों में बच्चें भी पूरे उत्साह के साथ स्कूल जाते दिखायी दिये। 

गणवेश, पुस्तक और सायकल वितरण के साथ ही नवप्रवेशी बच्चों को तिलक, रोली लगाकर स्वागत पूर्व वर्षों की भांति किया गया है। बच्चों को चॉकलेट भी दिए गए। शाला प्रवेश उत्सव में पालकों, माताओं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। बच्चों में विद्यालय आने के प्रति उत्साह व ऊर्जा का संचार किया गया।

ज़िला महासमुंद के नयापारा स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। यहाँ गणवेश, पुस्तक और सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकिल वितरण के साथ ही नव प्रवेशी बच्चों को तिलक, रोली लगाकर स्वागत किया गया। स्कूल के हर कोने में बच्चों की मुस्कान बिखरी हुई नज़र आ रही थी। मानसून की बारिश में मौसम भी सुहाना हो गया था।

कलेक्टर प्रभात मलिक ने ज़िले के सभी एसडीएम, तहसीलदारों को ऐसे स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जहां बारिश का पानी जमा हुआ वहाँ तत्काल समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वही सीईओ जनपद को सरपंच व ग्राम सचिव से समन्वय कर स्कूल खुलने या स्कूल में बारिश के पानी से कोई समस्या या दिक़्क़त हो तो उसे दूर करने कहा।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद ज़िले में सरकारी व ग़ैर सरकारी प्राथमिक स्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी तक 2241 स्कूलों में 2,22,929 बच्चें प्रवेशित है। इनमें 1,20,987 छात्र और 1,11,942  छात्रायें शामिल है। ज़िले में 1388 प्राथमिक शाला 1,01,370 विधार्थी है। 509 माध्यमिक स्कूलों में 59130 छात्र-छात्रायें पढ़ रहे है। इसी तरह 92 हाई स्कूल में 37,299 विधार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। वही 171  हायर सेकेंडरी स्कूलों में 25,137 छात्र-छात्रायें अध्यनरत है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.