Media24Media.com: कोई भी बच्चा शाला त्यागी और अप्रवेशी न रहें : मंत्री डॉ. टेकाम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोई भी बच्चा शाला त्यागी और अप्रवेशी न रहें : मंत्री डॉ. टेकाम

Document Thumbnail

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेश उत्सव की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नया सत्र 26 जून से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने मंत्रीयों, संसदीय सचिवों, सांसद, विधायक, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि ये सभी स्कूल हम सभी के हैं और हम सबको मिलकर ही इन स्कूलों को और बेहतर बनाना है।

मंत्री डॉ. टेकाम ने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि कोई भी बच्चा शाला त्यागी और अप्रवेशी न रहे। उन्होंने बच्चों के पालकों, शाला निगरानी समिति से भी आग्रह किया है कि बच्चों की शाला में नियमित उपस्थिति के लिए बच्चों को प्रोत्साहन देने के साथ ग्रामीणों को उनके बच्चों की शिक्षा जारी रखने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करें।

डॉ. टेकाम ने आशा व्यक्त की है कि हम सब मिलकर इस सत्र से स्कूली शिक्षा में अपेक्षा अनुरूप परिवर्तन लाने में सफल होंगे। उन्होंने यह भी अपेक्षा की है कि इस वर्ष राज्य में अधिक से अधिक पालक अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजें और प्रवेश दिलवाएं। इसके लिए सब को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित शालाओं पर लगातार नजर रखते हुए उसमें पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक प्रयास करना है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.