Media24Media.com: शिक्षित बेरोजगारों के लिए 19 जून को जॉब फेयर का होगा आयोजन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शिक्षित बेरोजगारों के लिए 19 जून को जॉब फेयर का होगा आयोजन

Document Thumbnail

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 19 जून को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालाय में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक ने बताया कि इस कैम्प के माध्यम से गिन्नी फिलामेंट लिमिटेड मथुरा, मैक्स कारगो सर्विस रायपुर, डीबी कार्प. दैनिक भास्कर रायपुर, विनय टेकएडु प्राईवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा भर्ती की जाएगी। कैम्प में 8वीं, 12 वीं, स्नातक, आई.टी.आई., फिटर, डिप्लोमा, एम.बी.ए., एवं बी.टेक आदि शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यार्थियों की भर्ती होगी। विभिन्न संस्थाओं द्वारा भ़र्ती किए जाने वाले पदों में मशीन ऑपरेटर, अप्रेन्टिसशीप, सेल्स फील्ड, यूनिट अटेंन्डेंन्ट, बिलिंग एक्सीक्यूटिव एवं ड्राईवर, इत्यादि 283 से अधिक पद शामिल है। विभिन्न अनुभव के आधार पर होने वाले पदों का वेतन 8 हजार से 25 हजार प्रतिमाह होगा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.