Media24Media.com: बस्तर पर्यटन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ एवं सीमावर्ती राज्यों के 60 राइडर्स हुए शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बस्तर पर्यटन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ एवं सीमावर्ती राज्यों के 60 राइडर्स हुए शामिल

Document Thumbnail

रायपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा ’देखो बस्तर सीजन 2 - बस्तर ऑन बाइक’ का सफलतापूर्वक आयोजन जिला बस्तर में 18-20 जून 2023 तक किया गया। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड, बस्तर एवं स्थानीय सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ एवं सीमावर्ती राज्यों के 60 राइडर्स ने भाग लिया और बस्तर पर्यटन को बढ़ावा देने मोटर सर्किट पूरा किया। 

इस समापन कार्यक्रम में सांसद बस्तर दीपक बैज ने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता एवं सांस्कृतिक विरासत को बताते हुए बस्तर को विश्व पटल तक पहुंचाने के लिए राइडर्स से आग्रह किया। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि ’बस्तर ऑन बाइक’ का मुख्य उद्देश्य राइडर्स के माध्यम से बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता एवं पहुंच मार्ग, सड़को, सुविधाएं पर्यटकों को दिखाना एवं पर्यटन को बढ़ावा देना है।

राइडर्स ’देखो बस्तर राइड’ का प्रारंभ 18 जून को मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर से करते हुए कुरंदी, गुमलवाड़ा, कोलेंग होते हुए तीरथगढ़ पहुंचे। इसके उपरान्त 19 जून को सभी राइडर्स तीरथगढ़ से कटेकल्याण होते हुए दंतेवाड़ा, बारसूर, कोरलापल के रास्ते चित्रकोट पहुंचकर मोटर सर्किट को पूरा किया। इस आयोजन के समापन समारोह में 19 जून को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के द्वारा वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु एक कार्यशाला का भी आयोजन किया। जिसमें मास्टरशेफ विजय शर्मा ने मिलेट्स जैसे कोदो, कुटकी, रागी आदि के फायदे एवं पकवानों के बारे में जानकारी दी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.