Media24Media.com: Sharad Pawar : शरद पवार ने NCP चीफ के पद से दिया इस्तीफा, आगे कौन संभालेगा जिम्‍मेदारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Sharad Pawar : शरद पवार ने NCP चीफ के पद से दिया इस्तीफा, आगे कौन संभालेगा जिम्‍मेदारी

Document Thumbnail

 Sharad Pawar :  शरद पवार ने NCP अध्‍यक्ष के पद से इस्‍तीफा दे दिया है। शरद पवार ने कहा, ‘मैं एनसीपी से राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के पद से इस्‍तीफा दे रहा हूं।’  82 साल के एनसीपी अध्‍यक्ष ने पद छोड़ने का ऐलान ऐसे समय पर किया है जब पिछले दिनों  ही पार्टी में फूट की खबरें सामने आई थी। पवार ने कहा कि अब मैं चाहता हूं कि एनसीपी की जिम्मेदारी कोई और संभाले। मैंने कई साल तक पार्टी की जिम्मेदारी संभाली है और अब पार्टी का नेतृत्व नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे, लेकिन पार्टी अध्यक्ष पद से रिटायर होना चाहते हैं। 


खबरें थीं कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार एनसीपी के कई विधायकों के साथ बीजेपी सरकार में शामिल हो सकते हैं। शरद पवार के इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ता हैरान हैं। वो शरद पवार से इस्‍तीफा वापस लेने के लिए पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।  

शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। पवार ने यह भी कहा कि मैंने कई साल तक पार्टी का नेतृत्व किया है। लेकिन अब अध्यक्ष पद पर नहीं रहना है। अब पार्टी के नेताओं को आगे तय करना है कि अब उनका नेतृत्व कौन करेगा। पवार देश के शीर्ष विपक्षी नेताओं में से एक हैं और महाराष्ट्र में महा विकास अघडी सरकार बनाने के लिए शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच एक साथ गठबंधन करने में उनकी बड़ी भूमिका थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.