Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ईश्वर और कन्हैया ने भरा प्रदेशाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन , कहा समाज के विकास के लिए सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने पर देंगे जोर

आरंग। रविवार को रायपुर के कोसरिया मरार- पटेल धर्मशाला में रायपुर जिला के जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए तथा कन्हैया पटेल ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए एकता पेनल की ओर से नामांकन भरा। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला ,राज, तहसील के पदाधिकारीगण उपस्थित होकर ईश्वर पटेल के समर्थन में नामांकन में भाग लिया।इस मौके पर ईश्वर ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के बारे में बताते हुए कहा प्रदेश को चहुमुखी विकास के लिए सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। साथ ही प्रदेश व संभाग स्तरीय सामाजिक भवन निर्माण,नया रायपुर में जमीन खरीदना, संभाग स्तरीय कार्यकारी अध्यक्ष का गठन,नया रायपुर में कोल्ड स्टोरेज निर्माण, युवाओं के लिए कैरियर गाइडेंस, महिला ,व्यापारी राजनीति, युवा, विधि प्रकोष्ठ को अधिकार तथा राज अध्यक्षों का महत्व व उचित सम्मान, बच्चों के शिक्षा पर जोर देने तथा सामाजिक संगठन व समरसता को महत्व देने की बात कहा।इस मौके पर लगभग 26 राज के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित होकर ईश्वर पटेल जी का उत्साह बढ़ाते जीत के लिए नारे बाजी करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दिए। वहीं ईश्वर व कन्हैया पटेल ने लोगों को से आशीर्वाद मांगते हुए अपने पेनल को मतदान कर विजयी बनाने की अपील किए।


इस मौके पर विशेषर पटेल, ब्रह्मदेव पटेल, आत्माराम पटेल, त्रिपुरारी पटेल, एनके पटेल, होमेन्द्र पटेल, महेंद्र पटेल,तुकाराम पटेल अध्यक्ष नांदगांव -राज, पुरुषोत्तम पटेल अध्यक्ष नर्रा- राज, दिनेश पटेल अध्यक्ष कुसमी- राज, बलराम पटेल अध्यक्ष बकमा-राज, सगुन पटेल अध्यक्ष धमतरी- राज, लक्ष्मीनारायण पटेल अध्यक्ष पाटन- राज, मनराखन पटेल अभनपुर- राज, किशन पटेल बारना- राज, कपिलदेव पटेल जीजामगांव- राज, गजेंद्र पटेल छुरिया- राज, गौकरण पटेल डोंगरगढ़- राज, लक्ष्मण पटेल घूमका -राज, गिरवर पटेल खैरागढ़-राज, कृष्णकुमार पटेल छुई खदान -राज, लोमेश पटेल गंडई -राज, जीवराखन पटेल धामनसरा-राज, सुनील पटेल पाथरी- राज, राजकुमार पटेल ओडार बांध- राज, दयालु पटेल डोंगरगांव -राज, नरेंद्र पटेल पूर्व राज अध्यक्ष बकमा-राज, रामबदन पटेल, हुलेश्वर पटेल पाटन‌‌ अभनपुर राज से धर्मेंद्र पटेल, नेतू पटेल, सोमनाथ पटेल, मधुसूदन पटेल, महादेव पटेल, पंचू पटेल, देव मन पटेल, अशोक पटेल, मिलन पटेल, गयाराम पटेल, हितेंद्र पटेल, कमल पटेल, बिट्टू पटेल, जगन्नाथ पटेल, झड़ी राम पटेल, भारत पटेल, मीडिया प्रभारी महेन्द्र पटेल सहित आरंग तहसील के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.