Media24Media.com: फिल्म The Kerala Story को छत्तीसगढ़ सरकार टैक्स फ्री करे- सांसद सरोज पांडे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

फिल्म The Kerala Story को छत्तीसगढ़ सरकार टैक्स फ्री करे- सांसद सरोज पांडे

Document Thumbnail

दुर्ग।  एक तरफ जहां देश में इस्लाम के खिलाफ तैयार फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) को लेकर विवाद शुरु है। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की मांग की है। डॉ. पांडेय ने कहा कि द केरला स्टोरी वास्तव में छत्तीसगढ़ की भी स्टोरी है, यह देशभर की स्टोरी है। कुछ विषय ऐसे हैं जिस पर जागृति बहुत जरूरी हैं। कश्मीर फाइल के बाद यह स्टोरी भी भारत की ही स्टोरी हैं जिनकी मासूमियत को समय के साथ आने वाले लोग को चक्र में फंसा के नष्ट कर देते है और वो बच्चियां समझ नहीं पाती।


भाजपा सांसद डॉ. पांडेय ने कहा कि’ द केरला स्टोरी’ भारतीय समाज की सभी बेटियों को जागरूक करने, उन्हें लव जिहाद जैसी साजिशों से सावधान करने और उन्हें आतंकवाद का टूल्स बना देने की साजिश के विरुद्ध भी जागरूक करेगी। पांडेय आगे कहाँ कि छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को प्रतिबंधित करने की चल रही चर्चाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ आतंकवादियों की छद्म नीतियों की साजिशों का पर्दाफाश करने वाली फिल्म है।

भाजपा सांसद डॉ. पांडेय ने कहा कि देश की कांग्रेस सरकार यदि वास्तव में छत्तीसगढ़ की बेटियों की भला चाह रही है तो ‘द केरला स्टोरी’ को छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित ना करें, बल्कि टैक्स फ्री करने की घोषणा करे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.