Media24Media.com: CG NEWS : तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Document Thumbnail

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदी में तालाब में दो बच्चियों की डुबने से मौत हो गई है। बताया गया कि दोनों बच्चियां तालाब में नहाने गई थी लेकिन दोनों को तैरना नहीं आता था। जिसकी वजह से दोनों की डूबने से मौत हो गई।


बच्चियों में एक का नाम नम्रता वर्मा और दूसरी का पायल सायतोडे़ है। दोनों बच्चियां शाम को तालाब में नहाने गई थीं। देर शाम तक वापस नहीं आने परिजनों ने खोजबीन की। तालाब में रात 9 बजे के आसपास दोनों बच्चियों की लाश मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने पर पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे से दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दो मौतों से गांव में मातम पसरा है।

 

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.