Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में बच्ची से रेप की कोशिश, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बच्ची से रेप की कोशिश, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा

Document Thumbnail

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी  का मामला सामने आया है। शादी समारोह में गांव पहुंचे नशेबाज युवक ने मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया था। इसी दौरान गांव वालों ने आरोपी को पकड़ा और जमकर पीटा, जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मोहला पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


बता दें अंबागढ़ चौकी एसडीओपी अर्जुन कुर्रे ने बताया कि, मोहला थाना क्षेत्र के  चिहकाटोला का रहने वाला आरोपी चेतन कुरेटी ने घटना को अंजाम दिया है। यह मामला 28 मई का बताया जा रहा है। दरअसल, नाबालिग बच्ची अपने ही गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिजनों के साथ आई थी।

तभी आरोपी चेतन कुरेटी ने बच्ची को बहला-फुसला कर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जैसे ही बच्ची की सहेली ने यह सब देखा, तो उसने तत्काल प्रभाव से परिजनों और ग्रामीणों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद घटनास्थल पर कुकर्म करने वाले आरोपी चेतन कुरेटी को पकड़ कर जमकर धुनाई की, ग्रामणों ने वारदात (MOHLA NEWS) की सूचना मोहला पुलिस को दी। मोहला थाना की टीम ने गांव पहुंचकर आरोपी को हिरासत मे ले लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.