Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

WTC 2023 Final: फाइनल के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रहाणे की हुई वापसी

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023 Final) के खिताबी मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम का ऐलान किया है। इस टीम में लंबे समय बाद अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है। रहाणे ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गजब का प्रदर्शन किया है। उन्होंने मुंबई और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ विध्वंसक अंदाज में बैटिंग करते हुए हाफ सेंचुरी लगाई थी।


अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2022 में खेला था। खराब प्रदर्शन की वजह से पहले उन्हें उपकप्तानी गंवानी पड़ी। बाद में उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। अब जब उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया तो भारतीय टीम के सिलेक्टर्स ने उन्हें एक बार फिर मौका दिया है।

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए चुनी 15 सदस्यीय टीम इंडिया में विकेटकीपर केएस भरत के अलावा 6 प्रमुख बल्लेबाज होंगे। वहीं टीम में 5 तेज गेंदबाजों को जगह मिली है। इसके अलावा 3 स्पिनर्स शामिल किए गए हैं, जिसमें दो बाएं हाथ के हैं।

WTC फाइनल के लिए भारत का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.