Media24Media.com: प्रधानमंत्री ने टीबी मुक्‍त भारत की दिशा में राज्‍यसभा सदस्‍य के प्रयासों की सराहना की

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रधानमंत्री ने टीबी मुक्‍त भारत की दिशा में राज्‍यसभा सदस्‍य के प्रयासों की सराहना की

Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने टीबी मुक्‍त भारत की दिशा में राज्‍य सभा के सदस्‍य महाराजा सनाजाओबा लिशेम्‍बा के प्रयासों की सराहना की है। राज्यसभा सांसद के ट्वीट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए देश भर में जागरूकता बढी है और कई लोग टीबी के रोगियों के देखभाल का जिम्‍मा ले रहे हैं।


मोदी ने जबलपुर के प्राचीन संग्राम सागर के पुनरुद्धार की दिशा में लोगों के प्रयासों की भी सराहना की है। जबलपुर सांसद राकेश सिंह के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि जबलपुर के प्राचीन संग्राम सागर के पुनरुद्धार के लिए लोगों का श्रमदान बहुत ही सराहनीय है।

प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी के एक ट्वीट के जवाब में कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र के बनगांव निवासी अंकुर के जल संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयास सराहनीय हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.