Media24Media.com: तुमगांव सिरपुर मंडल में जगह-जगह लोगों ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात का सौंवा एपिसोड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तुमगांव सिरपुर मंडल में जगह-जगह लोगों ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात का सौंवा एपिसोड

Document Thumbnail

महासमुंद। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का सौवां एपिसोड मंडल में जगह-जगह सुना गया। भारतीय जनता पार्टी ने भी इस आयोजन को वृहद स्तर पर लिया और मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल के निर्देश पर मंडल में 25 स्थानों  तुमगांव , सिरपुर  ,मालिडीह , बिरकोनी ,अचरिडीह, अचोला,  भोरिंग , कौनवाझर, खैरझिति, जोबा ,मुस्की ,परसवानी , जलकी ,बाँसकुड़ा ,मरौद ,अमलोर , इन  बूथों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के अन्य वर्गों के लोगों को भी यहां बुला कर मन की बात को सुना गया । दूरदर्शन और रेडियो के माध्यम से मन की बात सुनने के लिए लोग उत्सुक थे। शहर व ग्रामीण के कई लोगों ने अपने घर में ही रेडियो पर मन की बात सुनी।


आज के एपिसोड में पीएम मोदी ने मन की बात के 100वें एपिसोड में कहा कि मेरे लिए 'मन की बात' ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह है। 'मन की बात' मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन गया है। 'मन की बात' स्व से समिष्टि की यात्रा है। 'मन की बात' अहम् से वयम् की यात्रा है। मन की बात के 100वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'मन की बात' जिस विषय से जुड़ा वो जन-आंदोलन बन गया और उसे जन-आंदोलन आप लोगों ने बनाया। जब मैंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ साझा 'मन की बात' की थी, उसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई थी। 'मन की बात' मेरे लिए दूसरों के गुणों की पूजा करने के जैसा ही रहा है।

आजकल मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड में मंडल के अध्यक्ष पप्पू पटेल जी पार्षद गंगा निषाद किसान मोर्चा अध्यक्ष नंदलाल पटेल के बूथ के अध्यक्ष तोषण पटेल मनोहर चंद्राकर, पूर्व सरपंच घनश्याम पटेल , सुरेश ध्रुव मुरलीधर ,अजय ,शिवकुमार, सेवक राम ,नोहर सिंह यादव, सेवक राम ,द्वारका सिंह, नरेश पटेल ,सुरेश पटेल ,अजय पटेल, सगुन ध्रुव, वंही अलग अलग बूथों में  द्रोणाचार्य साहू ,विजय साहू ,कुमार सिंग पटेल ,गिरिजा दास व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.