Media24Media.com: राजधानी रायपुर में आज फिर बड़े इलाके में रहेगा जल संकट, निगम ने बताई यह वजह

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी रायपुर में आज फिर बड़े इलाके में रहेगा जल संकट, निगम ने बताई यह वजह

Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज शाम कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। नगर निगम ने बताया की 27 तारीख की शाम पेयजल की सप्लाई नहीं होगी। साथ ही 28 की सुबह भी सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। जल कार्य समिति अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 80 एमएलडी फिल्टर प्लांट के पास क्षतिग्रस्त मेन राइजिंग पाईप लाईन की मरम्मत की वजह से पानी सप्लाईनहीं होगी।


इस वजह से 27 मार्च की सुबह इन ओवरहेड टंकियो से पेयजल की सप्लाई के बाद शाम को सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं अगले दिन 28 मार्च की सुबह भी पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। मरम्मत हो जाने के बाद इन टंकियो में पानी भरा जाएगा। 

इस वजह से 28 मार्च की सुबह पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। मरम्मत का कार्य करने के कारण ओव्हरहेड टैंक डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी एवं श्याम नगर ओवरहेड से पेयजल सप्लाई वाले क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.