Media24Media.com: CG-NEWS: छत्तीसगढ़ में महुआ बोर्ड की होगी स्थापना, सीएम बघेल ने की घोषणा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG-NEWS: छत्तीसगढ़ में महुआ बोर्ड की होगी स्थापना, सीएम बघेल ने की घोषणा

Document Thumbnail

रायपुर। आज रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो बड़ी घोषणा की है। अब बहादुर कलारिन की जयंती पर भी एच्छिक अवकाश का प्रावधान होगा। साथ ही छत्तीसगढ़ में महुआ बोर्ड की स्थापना भी होगी। बता दें कि सीएम ने यह घोषणा प्रदेश स्तरीय कलार महासम्मेलन 2023 में की।


इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत राजकीय गमछे और औषधीय महत्व वाले सीता अशोक के पौधे से किया गया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.