Media24Media.com: रूह कंपा देने वाली वारदात! 7 साल के बच्चे को पिता ने सिगरेट से जलाया . पत्नी ने लगाया अपने पति पर आरोप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रूह कंपा देने वाली वारदात! 7 साल के बच्चे को पिता ने सिगरेट से जलाया . पत्नी ने लगाया अपने पति पर आरोप

Document Thumbnail

नई दिल्ली:  कहते हैं कि जब मां-बाप का विवादों के कारण तलाक होता है तो सबसे ज्यादा असर उनके बच्चों पर पड़ता हैं। भारतीय समाजा में आज भी तलाक को एक बेहद ही बुरा दौर माना जाता हैं। बच्चों के लिए सबसे ज्यादा समस्या होती है कि वह आखिर किसे चुने अपनी मां को या पिता को। बच्चों के लिए तो मां-बाप दोनों ही जरूरी होते हैं कि जब युगलों के बीच विवाद होता है तो दोनों ही शायद बच्चे की मानसिक हालत के बारे में भूल जाते हैं। एक ऐसा दी मामला दिल्ली से सामने आया है जहां मां-बाप के बीच की दुश्मनी का शिकार एक मासूम हो रहा हैं। दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उनके सात साल के बच्चे को सिगरेट से जला दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


पुलिस ने कहा कि युगल ने कानूनी विवाद के कारण तलाक के लिए अर्जी दी है और अदालत के आदेश पर बच्चा कुछ समय के लिए प्रत्येक माता-पिता के साथ रहता है। महिला का आरोप है कि जब वह अपने पिता के घर से वापस आई तो उसके बच्चे के गाल पर जले के निशान देखे गए।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर गुरुवार को मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पिछले साल, महाराष्ट्र के ठाणे में एक ऐसी ही घटना सामने आई थी जिसमें एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने 5 साल के बेटे को अपनी मां से मिलने से रोकने के लिए सिगरेट से जला दिया था।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.