Media24Media.com: IND vs AUS: आज होगा हार्दिक पंड्या की कप्तानी में IND-AUS का पहला वनडे, जानें पॉसिबल प्लेइंग 11…

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

IND vs AUS: आज होगा हार्दिक पंड्या की कप्तानी में IND-AUS का पहला वनडे, जानें पॉसिबल प्लेइंग 11…

Document Thumbnail

Ind Vs Aus First ODI : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच में रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या टीम की कमान संभालेंगे. सीरीज के बाकी दो मैचों में रोहित ही टीम की कप्तानी करेंगे. मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.रोहित ने पारिवारिक कारणों से सीरीज के पहले वनडे मैच से आराम लिया है. वानखेड़े मैदान पर दोनों टीमें तीन साल बाद आमने-सामने होंगी. पिछली बार साल 2020 में जब दोनों टीमें यहां आमने-सामने थीं, तब कंगारू टीम 10 विकेट से जीती थी.


वानखेड़े की पिच आमतौर पर सपाट होती है, जो ओस पड़ने के बाद बल्लेबाजी के लिए और भी बेहतर हो जाती है. यहां हमें हर बार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है. इस स्टेडियम में अब तक 27 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 13 मैच जीते हैं, जबकि गेंदबाजी करते हुए टीम ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

भारत : हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल.

​​​​ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा, मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट, एश्टन एगर.

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.