Media24Media.com: बलौदाबाजार में बाराती बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 80 से ज्यादा अधिक लोग घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बलौदाबाजार में बाराती बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 80 से ज्यादा अधिक लोग घायल

Document Thumbnail

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहाँ बरपाली के पास बाराती बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई. हादसे में एक की मौत हुई है. वहीं 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिधौरी, कसडोल समेत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.


घटना की सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा कि पचरी गांव से बारात कुर्रा रायपुर गए थे, तभी वापसी के दौरान यह हादसा हो गया. गिधौरी पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया. एक की मौत हुई है. मृतक का नाम बसंत कुमार साहू बताया जा रहा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.