Media24Media.com: नेताओं की याददाश्त मिटाकर रोक सकता हूं रूस-यूक्रेन युद्ध'- करौली बाबा का अजीबोगरीब दावा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नेताओं की याददाश्त मिटाकर रोक सकता हूं रूस-यूक्रेन युद्ध'- करौली बाबा का अजीबोगरीब दावा

Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश। कानपुर के करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अजीबोगरीब दावा कर दिया। करौली बाबा ने कहा- अगर मैं चाहूं तो दोनों देशों के नेताओं की याददाश्त को मिटाकर युद्ध को रोक सकता हूं। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साल से युद्ध जारी है। रूस लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है।


बीते दिनों करौली बाबा तब सुर्खियों में आए थे, जब एक शख्स ने उन पर अपने समर्थकों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323, 504 और 325 के तहत मामला दर्ज किया। 22 मार्च को जांच के लिए पुलिस करौली बाबा के आश्रम पहुंची, लेकिन बाबा का बयान दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद बाबा ने कहा कि पुलिस आई और गई और वो भी जांच के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के शासन के दौरान पुलिस ने ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के चलते उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मामला दर्ज किया था।

भक्त की पिटाई को बाबा ने बताया ‘षड्यंत्र’

संतोष भदौरिया ने अपने भक्त की पिटाई की घटना पर कहा कि यह एक ‘षड्यंत्र’ था और डॉक्टर (भक्त) को उनकी छवि खराब करने के लिए भेजा गया था। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी वीडियो में डॉक्टर को जाने से पहले धन्यवाद कहते हुए देखा जा सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके पास अपने दावे का समर्थन करने के लिए सीसीटीवी फुटेज है, भदौरिया ने कहा कि सीसीटीवी डेटा केवल 14 दिनों के लिए सेव किया जा सकता है, इसलिए वो रिकॉर्डिंग नहीं दे पाएंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.