Media24Media.com: प्रियंका गांधी के सलाहकार पर लगा, महिलाओं की बेइज्जती करने का आरोप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रियंका गांधी के सलाहकार पर लगा, महिलाओं की बेइज्जती करने का आरोप

Document Thumbnail

रायपुर : कांग्रेस नेत्री और बिगबॉस फेम अर्चना गौतम ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह पर जमकर हमला बोला है। मेरठ निवासी अर्चना ने फेसबुक लाइव पर आकर कहा कि संदीप सिंह ने उन्हें थाने में डलवाने की धमकी दी है। वहीं अर्चना ने संदीप सिंह पर महिलाओं की बेइज्जती करने का आरोप भी लगाया है। मेरठ के हस्तिनापुर से 2022 में कांग्रेस के टिकट पर अर्चना गौतम ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। अभिनेत्री ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह को तत्काल हटाने की मांग की है।


छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन में अर्चना गौतम भी हिस्सा लेने पहुंची। वहां अर्चना ने प्रियंका गांधी से मिलने का प्रयास किया। अर्चना ने आरोप लगाया कि संदीप सिंह ने अर्चना सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी प्रियंका गांधी से नहीं मिलने दिया। वहीं से यह सारा विवाद शुरू हुआ। रविवार को अर्चना ने फेसबुक लाइव किया और ये सारा वाकया सोशल मीडिया पर शेयर किया।

अर्चना ने यह भी आरोप लगाया कि संदीप सिंह जब तक नहीं चाहेंगे, बड़े-बड़े नेता भी राहुल, प्रियंका से नहीं मिल सकेंगे। फेसबुक लाइव में अर्चना बोलीं कि संदीप सिंह कांग्रेस में रहेंगे तब तक यूपी में कांग्रेस का कुछ नहीं हो सकता। ये कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी, राहुल जी से मिलने नहीं देते हैं। अर्चना ने ये भी कहा कि संदीप सिंह उन्हें जेल में डलवाकर दिखाएं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.