Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की पूर्व सरपंच की हत्या, नोट में लिखी हत्या की वजह

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की पूर्व सरपंच की हत्या, नोट में लिखी हत्या की वजह

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में माओवादियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक नेताओं पर हमले हो रहे है। वहीं अब नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतार दिया है। बता दें कि बीते पांच दिनों में नक्‍सलियों ने तीन जनप्रतिनिधियों की हत्‍या की है। यह पूरा मामला बारसूर थाना क्षेत्र के हितामेटा गांव का है।


जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच रामधर आलमी (50 वर्षीय) का नक्सलियों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच पारिवारिक कार्य से मुरुमवाडा नारायणपुर जिले के एक गांव में गया था। तभी नक्सलियों ने शनिवार रात को रामधर की हत्या कर दी।

नक्सलियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर एक पर्चा भी फेंका। जिसमें उन्होंने पूर्व सरपंच पर गोपनीय सैनिक का काम करने, बोदघाट परियोजना में रुपये खाने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने पूर्व सरपंच पर 2017 से पुलिस की सरेंडर पॉलिसी में भी सहयोग करने का आरोप लगाया। नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है कि तीन बार चेतावनी देने के बाद भी वह जनविरोधी कार्य कर रहा था, इसलिए उसे सजा दी गई है। इस घटना की जिम्मेदारी नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने ली है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.