Media24Media.com: CRPF कैंप में जवान ने खुद गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CRPF कैंप में जवान ने खुद गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Document Thumbnail

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर मुख्यालय के गंगालूर मार्ग पर स्थित सीआरपीएफ 85वीं बटालियन के जवान ने खुद को अपनी बंदूक से गोली मार ली है, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। कैंप के अंदर बंदूक की आवाज से साथी जवान एकाएक सकते में आ गये थे जब कैप के अंदर पता लगाया तो एक जवान खुद को गोली मार ली थी।


एएसपी ने द्वारा घटना की पुष्टि

खबरों के अनुसार सीआरपीएफ के जिला मुख्यालय के 85वीं बटालियन में जवान पदस्थ था। केरल निवासी जवान का नाम विनय उर्फ़ बीनू बताया गया है। केरल से 3 दिन पहले जवान अवकाश से अपनी ड्यूटी पर लौटा है। जवान के द्वारा आत्महत्या का कारण अज्ञात है‌। इस घटना के संबंध में सीआरपीएफ 85वीं के अधिकारी किसी तरह से जानकारी नहीं दी है। बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी जांच चल रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.