Media24Media.com: बहू के टुकड़े उबाल सूप पी रहे थे सास-ससुर, दिल्ली के श्रद्धा जैसा हत्याकांड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बहू के टुकड़े उबाल सूप पी रहे थे सास-ससुर, दिल्ली के श्रद्धा जैसा हत्याकांड

Document Thumbnail

हांगकांग में दिल्ली के श्रद्धा जैसे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। यहां पुलिस ने मॉडल एब्बी चोई की हत्या करके शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में मृतका के पूर्व पति के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के घर में फ्रिज से मॉडल के पैरों के टुकड़े मिले हैं। हालांकि अभी भी सिर समेत शरीर के कई हिस्से ढूंढना बाकी हैं।


बताया जा रहा है कि घर से सूप के दो कप मिले हैं जिनमें मानवीय अंग थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मॉडल का पूर्व पति और उसके परिवारवालों के साथ वित्तीय विवाद चल रहा था। हत्या को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। घर से मॉडल के अंग काटने हेतु उपकरण भी बरामद हुए हैं।

घर से मिले मॉडल के कटे अंग

पुलिस अधीक्षक एलन चुंग ने संवाददाताओं से कहा कि आरोपियों के घर से मॉडल के कटे अंग बरामद हुए हैं। फ्रिज में दोनों पैरों के टुकड़े मिले हैं। जबकि किचन में दो बर्तन मिले हैं। जिसमें सूप के अंदर मानवीय अंग बरामद हुए हैं। साथ ही घर में पीड़िता का पहचान पत्र, क्रेडिट कार्ड और अन्य निजी सामान मिला है। उन्होंने कहा, "हम अभी भी सिर की तलाश कर रहे हैं।"

सुनियोजित हत्याकांड

चुंग ने कहा कि घर में मानव अवशेषों को काटने के लिए इस्तेमाल किए गए उपकरण पाए गए हैं। जिनमें मांस की चक्की, चेनसॉ, लंबे रेनकोट, दस्ताने और मास्क शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चोई के पूर्व पति ने कुछ हफ्ते पहले घर किराए पर लिया था। पुलिस को संदेह है कि किराए पर लिया घर हत्याकांड को अंजाम देने के लिए ही लिया गया था।

वित्तीय विवाद हत्याकांड की वजह

चुंग ने कहा, "प्राथमिक जांच में ऐसा सामने आया है कि पीड़िता और उसके पूर्व पति के परिवार के बीच कई वित्तीय विवाद थे, जिनमें बड़ी रकम शामिल थी। आरोपी इस बात से असंतुष्ट थे कि पीड़िता ने अपनी संपत्ति को कैसे संभाला, जो हत्या का मकसद बन गया।" 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.