Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर - एयर इंडिया की आज से बंद हुई उड़ान सेवा

Document Thumbnail

रायपुर : आज से अब एयर इंडिया का रायपुर से नाता टूट गया. छत्तीसगढ़ में करीब 40 साल तक ऑपरेट करने वाली पहली विमान कंपनी एयर इंडिया ने यहां से अब अपनी उड़ाने बंद कर दी है. 12 फरवरी को आखिरी बार दिल्ली के बाद रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी. इसके बाद से आज से एयर इंडिया ने उड़ानों को बंद कर दिया है.


राजधानी रायपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट बंद होने से विदेश जाने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है. आपको बता दें कि रायपुर एयरपोर्ट बनने के बाद यहां पहला विमान एयर इंडिया का ही था. दशकों तक एयर इंडिया की केवल दो ही फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरती थी. इसमें एक दिल्ली और दूसरी मुंबई की थी. बाद में कई शहर और जोड़े गए, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है जब एयर इंडिया ने रायपुर से अपनी उड़ाने बंद कर दी है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.