Media24Media.com: सभी 1.56 लाख आयुष्मान भारत - स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सभी 1.56 लाख आयुष्मान भारत - स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा

Document Thumbnail

साइकिल चलाना हमारे शरीर को स्वस्थ, फिट और सक्रिय रखने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है: डॉ मनसुख मंडाविया

स्वस्थ जीवन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पिछले साल शुरू किए गए "स्वस्थ मन, स्वस्थ घर" अभियान के तहत, देश भर में 1.56 लाख आयुष्मान भारत - स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन देशव्यापी स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत योग, जुम्बा, टेलीकंसल्टेशन, निक्षय पोषण अभियान, गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग और दवा वितरण, सिकल सेल रोग स्क्रीनिंग जैसी गतिविधियां की जाएंगी।

https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1624331758086021120?s=20&t=o06nAOumLMZj96v5N2N_cw

इसके साथ ही, 14 फरवरी 2023 को सभी एबी-एचडब्ल्यूसी में साइक्लोथॉन, साइकिल रैली या साइकिल फॉर हेल्थ के रूप में एक साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि शारीरिक और मानसिक कल्याण और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।

दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 'साइकिल फॉर हेल्थ' थीम के साथ एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल परिसर में एक क्षेत्र को साइकिल स्टैंड के रूप में समर्पित किया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सभी नागरिकों से अपने नजदीकी एबी-एचडब्ल्यूसी में मेगा साइकिलिंग कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।

"साइकिल चलाना हमारे शरीर को स्वस्थ, फिट और सक्रिय रखने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।“

डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा, " चाहे दूरी कम तय करें या ज्यादा, थोड़े समय के लिए चलाएं या अधिक के लिए, लेकिन साइकिल अवश्य चलाएं!"

"स्वस्थ मन, स्वस्थ घर" नवंबर 2022 से अक्टूबर 2023 तक चलने वाला एक साल का अभियान है। यह 'आजादी का अमृत महोत्सव' (एकेएएम) मनाने के लिए स्वास्थ्य और कल्याण के विषय को बढ़ावा देगा। यह नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2017 के अनुरूप है जो निवारक और प्रोत्साहक स्वास्थ्य देखभाल और फिट इंडिया मूवमेंट, 2019 पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य फिटनेस और स्वस्थ जीवन को हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बनाना है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.