Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पुरुषोत्तम कौशिक स्मृति समिति का गठन, स्मारिका प्रकाशन के लिए बनी कमेटी

Document Thumbnail

महासमुंद । पूर्व केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम कौशिक की स्मृतियों को सहेजने और ग्रंथ प्रकाशन के लिए पुरुषोत्तम कौशिक स्मृति समिति का गठन किया गया। साल में न्यूनतम दो कार्यक्रम आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। स्व. पुरुषोत्तम कौशिक संदर्भ ग्रंथ स्मारिका प्रकाशन समिति गठन के सिलसिले में विशेष रूप से पहुंचे पूर्व विधायक समाजवादी नेता डॉ सुनीलम के संयोजन में बैठक हुई। 


उपस्थितजनों ने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और कौशिक जी की स्मृतियों को संजोने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ स्कूल के सभागार में संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता डॉ सुनीलम ने समाजवाद की अवधारणा और भारतीय संविधान की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता प्रलय थिटे, मदन देवांगन, रामगुलाम ठाकुर सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। संचालन दाऊलाल चंद्राकर, आभार ज्ञापन चंद्रहास चंद्राकर ने किया। 


 पुरुषोत्तम कौशिक स्मृति समिति और  ग्रंथ संपादक मण्डल का गठन 

इस अवसर पर पुरुषोत्तम कौशिक स्मृति समिति और  ग्रंथ संपादक मण्डल का गठन किया गया। प्रदीप चौबे दुर्ग अध्यक्ष,  उपाध्यक्षगण मनमोहन अग्रवाल रायपुर, दिलीप कौशिक महासमुंद, मनोज दुबे रायपुर महासचिव, दाऊलाल चंद्राकर महासमुंद सचिव, महेंद्र कश्यप रायपुर कोषाध्यक्ष, सदस्यगण अमृत भोई रायपुर, डॉ धीरेंद्र साव, सनत जैन, गोजू पाल, संतोष जैन, श्रीमती शोभिता पाठक, श्रीमती शोभा यादव, केदार कौशिक, आनंद मिश्रा बिलासपुर, हरीश केडिया बिलासपुर, सतीश दीवान अकलतरा, फजल हुसैन पाशा रायपुर, रामगुलाम ठाकुर, महासमुंद से चंद्रहास चंद्राकर, नुकेश चंद्राकर, मदन देवांगन बागबाहरा, गोपाल चंद्राकर आरंग,  प्रलय थीटे,  आशीष ठाकुर,  खिलावन चंद्राकर कुरूद, कौशल शर्मा रायपुर, राजेश गनौदवाले, अशोक शर्मा महासमुंद, आनंदराम पत्रकारश्री, बंधु राजेश्वर खरे,  डॉ सविता चंद्राकर शामिल हैं। 

 पुरुषोत्तम कौशिक स्मृति ग्रंथ संपादक मंडल गठित 

 दस सदस्यीय  संपादक मण्डल में मनमोहन अग्रवाल रायपुर, आशीष ठाकुर  रायपुर,  खिलावन चंद्राकर कुरूद, श्रीमती शोभा यादव, कौशल शर्मा रायपुर,  राजेश गनौदवाले रायपुर, अशोक शर्मा महासमुंद, आनंदराम पत्रकारश्री महासमुंद, बंधु राजेश्वर खरे और डॉ सविता चंद्राकर महासमुंद शामिल हैं।

 कौशिक जी से जुड़े संस्मरण  15 अप्रैल तक भेजने का आग्रह 

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. पुरुषोत्तम लाल कौशिक की स्मृतियों से जुड़े संस्मरण 15 अप्रैल 2023 तक pkaushiksmritisamiti@gmail.com मेल करने का आग्रह किया गया है। कौशिक जी की स्मृतियों पर आधारित ग्रंथ का विमोचन पुण्यतिथि 5 अक्टूबर पर विशेष समारोह आयोजित कर किया जाएगा। 

बैठक में प्रमुख रूप से सेवनलाल चंद्राकर, चमनलाल चंद्राकर, भूपेंद्र शर्मा, मेनका चंद्राकर, नंदकुमार, तुलसीराम, नारायण गुरूजी, नरेंद्र चंद्राकर, रामानन्द, अरुण साहू, मगन, किशोर चंद्राकर, शंकर लाल, मुन्ना फलवाला, विश्वनाथ कौशिक, हीरालाल, जगदीश यादव, कपिल साहू, धनजंय उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.