Media24Media.com: दुर्ग में 6 स्वयंसेवक कर रहे महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व , रासेयो सात दिवसीय राज्य स्तरीय शिविर का आयोजन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दुर्ग में 6 स्वयंसेवक कर रहे महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व , रासेयो सात दिवसीय राज्य स्तरीय शिविर का आयोजन

Document Thumbnail

महासमुंद।  उच्च शिक्षा विभाग रायपुर छग शासन के निर्देशानुसार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय , दुर्ग की संगठन व्यवस्था में  28 जनवरी से 03 फरवरी 2023 तक कृष्णा महाविद्यालय, खम्हरिया, जिला दुर्ग में राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित है। जिसमें छग राज्य के सभी विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक सम्मिलित हो रहे हैं।  जिसमे से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के स्वयंसेवक भी अपनी सहभागिता दे रहे हैं।  जिसमे से महासमुंद जिले के 6 स्वयंसेवक डॉ. मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो जिला महासमुंद के मार्गदर्शन में भाग लेने गए हैं।


  


रोहित ढीमर व कु. विधि सोनी शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद, कु. रीना साहू शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद, कु. गायत्री मिश्रा स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली, नंदकिशोर साव शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा, हर्ष यादव रामचंडी महाविद्यालय बगाईजोर सरायपाली सम्मिलित है ।


 रासेयो  जिला संगठक डॉ. मालती तिवारी ने सभी चयनित स्वयंसेवकों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा गया । रासेयो राज्य स्तरीय  सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवकों के चयन होने पर संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो, कार्यक्रम अधिकारी  अजय कुमार राजा व श्रीमती राजेश्वरी सोनी शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद, डॉ. सरस्वती वर्मा शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद,  बृजलाल पटेल शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा,  आर एस मांझी रामचंडी महाविद्यालय सरायपली, सुश्री प्राची गुप्ता स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली, वरिष्ठ स्वयंसेवक रासेयो प्रकाशमणि साहू,मेघराज साहू, गजेंद्र पटेल, दुर्गेश पटेल, सूरज प्रकाश, गोपी सिन्हा, दीपक पटेल,शीतल साहू, ईश्वरी ध्रुव, मोनिका पटेल, वैशाली ठाकुर, वर्षा सिन्हा,पूर्णिमा साहू, रोशनी राजपूत, वंदना सेन सहित रासेयो परिवार जिला महासमुंद ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयन होने पर शुभकामनाएं दी ।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.