Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिक जाएंगे अहमदाबाद, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लेंगे हिस्सा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिक जाएंगे अहमदाबाद, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लेंगे हिस्सा

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिक अहमदाबाद जाएंगे और वहां आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेंगे। राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सोलह बच्चों का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन के समापन पर बाल वैज्ञानिकों के नाम की घोषणा की गई है।



छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महानिदेशक डॉक्टर एस. कर्मकार ने बताया कि यह आयोजन बच्चों में उनकी रचनात्मकता और नवाचार सोच को परिणाम तक पहुंचने में मदद करता है। वहीं, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के.एल. वर्मा ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक रूचि विकसित करने के लिए यह आयोजन सराहनीय है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एक से तीन दिसम्बर तक ‘‘पारिस्थितिक तंत्र, स्वास्थ्य और कल्याण’’ थीम पर आयोजित की गई। इसमें बाल वैज्ञानिको द्वारा अनेक नवाचार और शोधकार्य प्रस्तुत किए गए

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.