Media24Media.com: महासमुन्द जिला जेल से चोरी का सजायाफ्ता कैदी फरार, मुख्य प्रहरी निलंबित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुन्द जिला जेल से चोरी का सजायाफ्ता कैदी फरार, मुख्य प्रहरी निलंबित

Document Thumbnail
महासमुन्द। जिला जेल से एक कैदी आज सुबह मुख्य प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया। फरार कैदी, चोरी की सजा काट रहा था। जिम्मेदार मुख्य प्रहरी राणा प्रताप को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
फरार कैदी- नकुल मरार


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरा के वार्ड 12 रानी सागर निवासी नकुल (23) पिता सीताराम मरार धारा 457, 380 के तहत एक साल की सजा काट रहा था। उसे 29 अक्टूबर 2022 को सजा सुनाई गई है। पुलिस इसे गिरफ्तार कर 24 जुलाई 2020 को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कराई थी। वह जमानत पर 13 अगस्त को छूट गया था। बाद उसे 21 अक्टूबर 2022 को गैर जमानती वारंट पर पुनः जेल में दाखिल किया गया। इस बीच न्यायालय से 29 अक्टूबर 2022 को उसे दोनों धाराओं में एक-एक साल की सजा सुनाई गई है।

आज सुबह 9 बजे जेल के बाहर कचरा फेंकने के लिए उसे मुख्य प्रहरी राणा प्रताप की निगरानी में निकाला गया था। वह प्रहरी को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने भादवि की धारा 224 के तहत जुर्म दर्ज कर तलाश प्रारंभ कर दी है। 

 
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.