Media24Media.com: जनता का हितैषी जनप्रतिनिधि चाहिए, मैं लड़ूंगा विधानसभा चुनाव - अग्नि

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जनता का हितैषी जनप्रतिनिधि चाहिए, मैं लड़ूंगा विधानसभा चुनाव - अग्नि

Document Thumbnail

आनंदराम पत्रकारश्री

महासमुन्द। कांग्रेस के कद्दावर नेता , कृषि एवं बीज विकास निगम छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने महासमुन्द क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ग्राम लाफिनकला में एक कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह ऐलान किया। क्षेत्रीय नेताओं का नाम लिए बिना वरिष्ठ नेता श्री चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में जनहितकारी कार्य नहीं होने से जनता त्रस्त है। जिन सड़कों का हमने निर्माण कराया, उन सड़कों का मरम्मत तक नहीं करा पा रहे हैं।
जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अग्नि चंद्राकर

शराब माफिया, रेत माफिया, गुटखा माफिया को आखिर किसका संरक्षण है? जनता सब जानती है। अपराधियों को संरक्षण देने से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। उन्होंने इशारों-इशारों में जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं चाहिए, जिन्हें जनहित से कोई सरोकार न हो। अपनी जेब भरने में लगे हों। 


छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता के इस भाषण की जमकर चर्चा है। उन्होंने दो टूक कहा कि मुझे पद का मोह नहीं है। लेकिन, जनता का हितैषी जनप्रतिनिधि चाहिए, इसलिए मैं विधानसभा चुनाव अवश्य लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि अफसरशाही हावी है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे अफसरों को स्थानीय नेता स्वार्थ सिद्धि के लिए खुला संरक्षण दे रहे हैं। आम आदमी छोटे-बड़े काम के लिए दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने अपने विधायकी कार्यकाल की नैतिकता की नजीर पेश करते हुए कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश में जब दिग्विजय सिंह की सरकार थी, महासमुन्द को जिला नहीं बनाया जा रहा था। तब जनहित में उन्होंने विधायक पद से त्यागपत्र तक दे दिया था। तब जाकर महासमुन्द जिला बना। यह वाक्या जनता को पता है।

गांव के अकोलिया बाबा के दरबार में आयोजित खास कार्यक्रम में उन्होंने यह घोषणा की, तो ग्रामीणों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। तीन बार महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अग्नि चंद्राकर का गांव-गांव में विशेष पकड़ और कार्यकर्ता हैं। अभी विधानसभा चुनाव के लिए करीब 14 महीने शेष है। ऐसे समय में चुनाव लड़ने का ऐलान करने और क्षेत्र में उनकी सक्रियता बढ़ने से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचना स्वाभाविक है। 





Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.