Media24Media.com: लाफिनकला में सामुदायिक दीपावली का आयोजन, बिखरी सांस्कृतिक छटा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लाफिनकला में सामुदायिक दीपावली का आयोजन, बिखरी सांस्कृतिक छटा

Document Thumbnail

गोबर का तिलक बना चंदन, अतिथियों को गोबर का तिलक लगाकर किया अभिनंदन

महासमुंद। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम लाफिनकला में उत्साही युवाओं द्वारा सामुदायिक दीपोत्सव का आयोजन किया गया। परंपरागत दीप पर्व उत्सव में बीते कुछ वर्ष से यहां नवाचार किया जा रहा है। सामुहिक रूप से दीपावली मनाने की कड़ी में यहां  बच्चों व महिलाओं की सुआ नृत्य की प्रस्तुति,गौरी गौरा व राऊत नाचा प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहा। बालिकाओं व महिलाओं द्वारा आकर्षक परिधान में मंचीय प्रस्तुति से समा बंधा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण

इस मौके पर समाजसेवी आनंदराम पत्रकारश्री मुख्य अतिथि थे। जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर (जूगनू )चंद्राकर विशिष्ट अतिथि रहे। गांव के बुजुर्ग प्रमुख रूप से मंचस्थ थे। अतिथियों ने युवाओं द्वारा सामूहिक रुप से दीपावली मनाने की अनुकरणीय पहल की उन्मुक्त कंठ से सराहना की।  अतिथियों ने कहा कि मैं नहीं हम की भावना के साथ इस प्रकार कार्य करने वाले युवक हर गांव में हों, तो गांव के विकास को कोई रोक नहीं सकते हैं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं की टोली को नगद पुरस्कृत देकर सम्मानित किया गया।

देखें VIDEO: सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां https://youtu.be/Z-6Rk6DQXsc

शिक्षक महेन्द्र पटेल व गोवर्धन साहू ने बताया गांव के सभी लोगों को एकजुट करके सामुदायिक दीपावली मनाना वर्तमान समय में चुनौतीपूर्ण है। गांव में भाईचारा, एकता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भावना स्थापित करने के लिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। इससे विलुप्त हो रही छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पल्लवित करने में मदद मिलती है। सभी अतिथियों का अभिनंदन गोबर से निर्मित गोवर्धन से तिलक चंदन लगाकर व आकर्षक आतिशबाजी से किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन-संयोजन में महेन्द्र पटेल, रामजी साहू, गोवर्धन साहू,नेतन पटेल, कमलेश साहू, सुखी राम साहू सहित ग्राम समिति व पंचायत प्रतिनिधियों की अहम् भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोवर्धन प्रसाद साहू व महेन्द्र पटेल ने किया। इस अवसर पर कीर्तनकार जगदीश प्रसाद साहू, केतन साहू, रामकुमार साहू, हेमूराम साहू, पवन साहू, हरिराम साहू, झलकराम साहू, भोजराम पटेल, संतराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.