Media24Media.com: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने अगस्त क्रांति दिवस मनाया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने अगस्त क्रांति दिवस मनाया

Document Thumbnail

महासमुंद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा 9 अगस्त को लोहिया चौक पर अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रगान एवं अमर शहीदों के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर संगठन द्वारा नमन किया गया। इस दौरान 'भारत माता की जय' एवं 'वंदे मातरम' के नारे बुलंद किए गए। तत्पश्चात सभा को संगठन के प्रमुखजनों ने संबोधित किया।



देश के अमर शहीदों और सेनानियों का वंदन

संरक्षक प्रलय थिटे ने कहा कि सेनानी परिवार प्रतिवर्ष 9 अगस्त को अगस्त क्रांति के रूप में मनाता है और स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों के संघर्षों का स्मरण करता है। आजादी के लिए देश की जनता ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में 8 अगस्त 1947 को 'भारत छोड़ो' आंदोलन की शुरुआत जो अनवरत 14 अगस्त रात्रि 12 बजे तक चला। संगठन के अध्यक्ष नारायण नामदेव ने महासमुंद जिले के 145 सेनानियों को याद किया एवं उनके बलिदानों को स्मरण कर उन्हें भावपूर्वक वंदन किया। 

संचालन संगठन के मंत्री कुबेर प्रकाश गिरी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन के मनोज गिरी, मानक नामदेव, रवि मेहता, पीयूष मेहता, संजय गिरी, मनोज जैन, बसंत चंद्राकर, आनंद गिरी, जीतू नामदेव, उमाशंकर नामदेव, शेषनारायण नामदेव, सच्चिदानंद चंद्राकर, झम्मन चंद्राकर, रवि चंद्राकर आदि उपस्थित थे।
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.