Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चिरको-पटेवा परिक्षेत्र साहू समाज के जवाहर बने अध्यक्ष

देवराज साहू.

पटेवा। चिरको-पटेवा परिक्षेत्र साहू समाज के जवाहर साहू अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने निवृत्तमान अध्यक्ष मनीराम साहू को पराजित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में कुलेश्वर साहू मानपुर चुने गए। उन्होंने राजू साहू को पराजित किया। महिला उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती मेनका साहू निर्विरोध निर्वाचित हुईं। निर्वाचन अधिकारी तुला राम साहू और तहसील साहू संघ के सचिव डॉ सुंदर साहू थे। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जवाहर साहू (दाएं से दूसरा)

निर्वाचन के दौरान जिलाध्यक्ष धरमदास साहू, तहसील अध्यक्ष तुलस साहू, उपाध्यक्ष कमल नारायण, सलाहकार बिसौहा साहू, शेर परिक्षेत्र से टीकम साहू, नंदकुमार साहू बिरकोनी परिक्षेत्र, ललित साहू भोरिंग परिक्षेत्र, केशव साहू सिरपुर परिक्षेत्र, प्रेम साहू झलप परिक्षेत्र विशेष रूप से उपस्थित थे।      


          

 निर्वाचन संपन्न कराने में भेषराम साहू, नागदेव साहू,मनोहर साहू, राजेन्द्र साहू, डेरहा साहू, देवराज साहू, हेमलाल साहू, आनंद साहू, लाला साहू, भुनेश्वर, जितेंद्र, काशी, रुमेश, योगी, जोइधा, तुलसी, टीकाराम मनहरण, डुमेश्वर, नारायण, घनश्याम, नरेंद्र, पुष्पराज, रेखराज, देवलाल, खोलबाहरा, कन्हैया, रूखमणी, दामिनी, बिमला, उत्तरा, ममता चमेली, केवरा, लता, रेखा, गायत्री आदि का सक्रिय योगदान रहा। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.