Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शराब पार्टी के दौरान स्टूडेंट्स के बीच झगड़ा, लड़ते-लड़ते चौथी मंजिल से नीचे गिरे दोनों

राजस्थान के जयपुर में शराब पार्टी के दौरान 2 स्टूडेंट्स के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद लड़ते-लड़ते दोनों छात्र 4 मंजिला मकान की छत से गिर गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पास वाले मकान की छत पर दोनों की लाश अर्द्धनग्न हालत में मिली। मौके पर मानसरोवर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने मामले की जांच की। DCP मृदुल कच्छावा ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि मानसरोवर किरण पथ स्थित एक अपार्टमेंट के पीछे मकान की छत पर दो लड़कों की लाश पड़ी है। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान संजय मीना (उम्र 24) और मनोज मीना (उम्र 23) के रूप में हुई है, जो भीलवाड़ा के रहने वाले थे। मृतक संजय घटनास्थल के पीछे ही स्थित चार मंजिला मकान में किराए से रहता था। दूसरा साथी मनोज मीना पास ही किराए पर रहता था। दोनों लड़कों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक संजय और मनोज REET परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। 

शराब पार्टी के बाद झगड़ा

पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को पार्टी के लिए दोनों शराब भी खरीदकर लाए थे। उनके कमरे में खाना भी बना हुआ रखा मिला है। रात को संजय, मनोज और एक अन्य साथी ने कमरे में शराब पार्टी की। इसके बाद तीसरा साथी पार्टी खत्म होने पर अपने घर चला गया। संजय और मनोज टहलने के लिए चौथी मंजिल स्थित मकान की छत पर जा पहुंचे, जहां दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों मृतकों के शर्ट कमरे में रखी मिली हैं। जबकि उनके मोबाइल छत पर रखे थे।

शराब के नशे में मारपीट

शराब के नशे में दोनों ने एक-दूसरे से मारपीट की। इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और करीब 40 फीट नीचे पास के मकान की छत पर जा गिरे। पुलिस प्रथम दृष्टया माना जा रहा है दोनों गंभीर हालत में छत पर आकर गिरे। घायल होने के बाद भी उन्होंने उठने का प्रयास किया, लेकिन उठ नहीं सके। कई घंटों तक दर्द से करहाते रहे। इसके बाद उनकी मौत हो गई। जिस मकान की छत पर दोनों के शव मिले, उसमें रहने वाला एक युवक जब छत पर कुर्सी लेने पहुंचा तो जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.