Media24Media.com: जिला अस्पताल में 3 महीने के अंदर हुई 165 सर्जरी, गंभीर रोगों का हो रहा इलाज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जिला अस्पताल में 3 महीने के अंदर हुई 165 सर्जरी, गंभीर रोगों का हो रहा इलाज

Document Thumbnail

कोंडागांव के निर्माण के साथ ही जिले में स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं के बेहतर होने की आशा लोगों के मन में थी, जिसके बाद मुख्यालय में जिला अस्पताल की स्थापना की गई थी। लोगों की आशाओं के अनुरूप जिला अस्पताल में गंभीर से गंभीर रोगों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। यहां लगे आधुनिक उपकरणों से जिला अस्पताल नई उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। 

जिले में गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों की संख्या को देखते हुए इनके इलाज के लिए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर CMHO डॉ. टीआर कुंवर के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, जिसमें सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. एस नागुलन की भी नियुक्ति जिला अस्पताल में की गई थी। बीते 3 महीने के अंदर जिला अस्पताल में आए जटील रोगों जैसे लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, ओरल कैंसर सर्जरी, स्तन कैंसर सर्जरी, आंत रूकावट सर्जरी, अग्नाषय के कैंसर की सर्जरी, पेट और छाती का आघात, कैंसर गर्भाषय ग्रीवा, आंत से संबंधित कुल 165 सर्जरियां की गई हैं। 

गरीब तबके की भी निशुल्क सेवा 

इसमें डॉ. नागुलन द्वारा किए गए नवजात और बाल चिकित्सा, आपातकाल, जन्मजात विसंगतियां से संबंधित 49 बड़े ऑपरेशन भी शामिल हैं, जो जिला अस्पताल की एक बड़ी उपलब्धि है कि जहां आकांक्षी जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सर्वोत्कृष्ट सेवाएं जिला अस्पताल में उपलब्ध कराई गई है। जो न सिर्फ जिले बल्कि संभाग के अलग-अलग कोनों से आने वाले गंभीर रोग से पीड़ित गरीब तबके की भी निशुल्क सेवा कर रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.