Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात, रेप की वजह से पैदा हुए बच्चे को मारने की कोशिश

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in India) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से रेप की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला  हरियाणा के हिसार का है, जहां एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बार-बार दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है।

 

महिला का आरोप है कि रेप की वजह से उसे एक बच्चा भी पैदा, जिसे अब आरोपी जान से मारने की कोशिश कर रहा है। वो बच्चे का DNA टेस्ट भी कराने को तैयार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। महिला थाने में दी शिकायत में महिला ने बताया कि वो बेटे के जन्म के बाद 29 अप्रैल 2018 को आधार कार्ड निकलवाने के लिए हिसार की रेड स्कवायर मार्केट में हैप्पी उर्फ हपिंद्र की ऑनलाइन फॉर्म की दुकान पर गई थी। 

नशे की चीज मिलाकर किया बेहोश

दुकान में हैप्पी ने उसे बताया कि सरकारी नौकरी के फार्म निकले हैं। वह दो तीन दिन बाद फार्म अप्लाई करने के लिए फिर से उसकी दुकान पर गई। इस बीच उसने उसका हाथ पकड़ लिया। उसने उसे मौके पर ही धमका दिया। महिला का कहना है कि इसके बाद उसने हैप्पी के पास जाना बंद कर दिया। कुछ दिन बाद हैप्पी ने उससे माफी मांगी और बताया कि अच्छी नौकरी निकली है। आवेदन कर दो। वह उसकी बातों में आकर अपने बेटे को साथ लेकर दुकान पर हैप्पी के पास चली गई। उसने वहां उसके और बच्चे के लिए खाने को कुछ मंगवाया। उसने पहले बच्चे को खिलाया और खुद खा लिया। 

जान से मारने की दी धमकी

खाने के सामान में उसने कोई बेहोशी की चीज मिलाई हुई थी। कुछ देर बाद उसने उसे हाथ मारा तो वो बेसुध हो गई। आरोप है कि इसके बाद हैप्पी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। महिला का कहना है कि उसे होश में आने के बाद पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इस पर उसने हैप्पी से पूछा तो उसने उसकी अश्लील वीडियो दिखाई और कहा कि किसी के आगे कुछ बताया तो उसका वीडियो वायरल कर देगा। कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं बचेगी। उसे और उसके बेटे समेत पति को भी जान से मार देगा। 

पति के कहने पर दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। बार बार फोन करके धमकी देने लगा। ब्लैकमेल करके उससे वह एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस बीच वह उसके बेटे की मां भी बन गई। वो बेटे का डीएनए टेस्ट कराने को तैयार है, जिससे पता चल जाएगा कि वह किसका बेटा है। आदिवासी महिला का कहना है कि वो उसके बेटे की हत्या का प्रयास कर चुका है। उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह पूरी तरह से डरी सहमी है। उसके पति ने उसे हौसला दिया और इसके बाद ही वह पुलिस के पास आने की हिम्मत जुटा पाई है। 

जांच अधिकारी ने दी जानकारी

जांच अधिकारी उषा ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर हैप्पी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। दुष्कर्म और ब्लैकमेल का शिकार हुई महिला मूल रूप से पश्चिमी बंगाल के आदिवासी क्षेत्र की रहने वाली है। हिसार के एक व्यक्ति से शादी करके यहां आई है। पीड़िता ने अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत स्थानीय पुलिस को तो दी ही साथ में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को इसकी प्रति भेज कर न्याय के लिए मदद की गुहार लगाई थी। पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया है

आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप


बता दें कि कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इससे पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग के साथ ये वारदात तब हुई जब वह गांव के मेले से घर लौट रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब शांति निकेतन थाना क्षेत्र के आदित्यपुर में एक चरक मेले से नाबालिग और उसका प्रेमी वापस आ रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच लोगों ने लड़की के प्रेमी की पिटाई की और उसे नदी के किनारे ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.