Media24Media.com: मानी धान उपार्जन केंद्र प्रभारी समेत अन्य कर्मचारियों पर FIR दर्ज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मानी धान उपार्जन केंद्र प्रभारी समेत अन्य कर्मचारियों पर FIR दर्ज

Document Thumbnail

सूरजपुर: धान उपार्जन केंद्र मानी की जांच खाद्य अधिकारी और उप पंजीयक के उपस्थिति में सहकारी निरीक्षक तैरस टोप्पो, खाद्य निरीक्षक नीतिश कुमार, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय संतोष जायसवाल समेत क्षेत्र सहायक सुभाष चंद्र पटेल के द्वारा किया गया। धान उपार्जन केंद्र मानी में इस साल 2021-22 में कुल 843 किसानों से 50947.60 क्विंटल धान की खरीदी किया गया है, जिसमें से मिलर्स को 43850.00 क्विंटल और संग्रहण केंद्र को 4991.85 क्विंटल धान का परिदान किया गया है। उपार्जन केंद्र की ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक 2105.75 क्विंटल धान बाकी होना दर्ज है।

खरीदी प्रभारी द्वारा फड़ का भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें सिर्फ 8 बोरे धान वजन 3.2 क्विटल अनुमानित पाया गया। बाकी 2102.55 क्विंटल धान खरीदी केंद्र में कम पाया गया, जिसकी कीमत 4078947 रूपये अनुमानित है। यह धान 5264 बोरे में भंडारित होना था, जिसकी कीमत 78960 रूपये अनुमानित है। साल 2021-22 में उपार्जन केंद्र मानी में 849 पुराने खाली बारदाने कम पाया गया, जिसका मूल्य 12735 रूपए अनुमानित है। खरीदी प्रभारी अम्बर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर रामप्यारी देवागंन, बारदाना प्रभारी खेलसाय राजवाड़े, फड़ प्रभारी मनोज कुमार राजवाड़े, ईश्वर सिंह, शिवराम सिंह, मुकेश सिंह और राकेश सिंह के साथ मिली भगत कर आदिम जाति सेवा सहाकारी समिति मर्या. मानी के अमानत में खयानत किया गया है, जिससे शासन को 4170642.00 रुपए की आर्थिक क्षति हुई है।

जांच में पाया कि उपार्जन केंद्र मानी  में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में अम्बर सिंह निवासी पोड़ी द्वारा खरीदी प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर रामप्यारी देवागंन बारदाना प्रभारी खेलसाय राजवाड़े, फड़ प्रभारी मनोज कुमार राजवाड़े के पद पर का कार्य किया गया है। धान खरीदी की संपूर्ण देख रेख, नियंत्रण और अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर अम्बर सिंह के द्वारा किया गया है।  सभी के द्वारा धान खरीदी में की गई गड़बड़ी के कारण धान खरीदी प्रभारी अम्बर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर रामप्यारी देवागंन, बारदाना प्रभारी खेलसाय राजवाड़े, फड़ प्रभारी मनोज कुमार राजवाड़े, ईश्वर सिंह, शिवराम सिंह और मुकेश सिंह-राकेश सिंह के खिलाफ पुलिस थाना सूरजपुर में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 

फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी की शिकायत पर स्टाफ नर्स बर्खास्त  

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी की शिकायत पर जिला अस्पताल में पदस्थ स्टाफ नर्स सुनिता को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर द्वारा 8 मार्च 2021 को सुनिता की नियुक्ति स्टाफ नर्स के पद पर जिला अस्पताल में हुई थी। इनके खिलाफ फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी प्राप्त करने कि शिकायत की जांच की गई। शिकायत सही पाए जाने पर संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर संभाग द्वारा सुनिता को स्टाफ नर्स के पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.