Media24Media.com: कुकदा डैम में डूबने से 3 लोगों की मौत, पिकनिक मनाने गए थे तीनों

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कुकदा डैम में डूबने से 3 लोगों की मौत, पिकनिक मनाने गए थे तीनों

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला गरियाबंद का है, जहां कुकदा डैम में डूबने से युवती समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। तीनों के शव बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक तीनों लोग अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कर्मचारी थे, जो अपने साथियों के साथ रायपुर, धमतरी और कांकेर से पिकनिक मनाने के लिए कुकदा डैम पहुंचे थे। सूचना मिलने पर ASP चंद्रेश ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

पुलिस के मुताबिक रायपुर के रहने वाले लक्ष्य वर्मा, धमतरी के मगरलोड की रहने वाली रीता कुमारी (27) और कांकेर के रहने वाले राकेश तेता अपने 8-10 साथियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए कुकदा डैम पहुंचे थे। ये सभी लोग अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में काम करते हैं, लेकिन अलग-अलग जिलों से आए थे। इनमें से कुछ लोग नहाने के लिए डैम में उतरे थे। इसी दौरान राकेश, लक्ष्य और रीता गहरे पानी में फंस गए। तीनों को डूबता देख साथियों ने बचाने की कोशिश की।

तीनों को बचाने के लिए साथियों ने शोर भी मचाया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तीनों की तलाश शुरू की। इसी बीच रीता मिल गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों युवकों का भी शव मिल चुका है। ASP चंद्रेश ठाकुर ने बताया कि युवकों को तलाश करने के लिए नगर सेना की टीम के बाढ़ बचाव दल को बुलाया गया था। इस दौरान करीब डेढ़ बजे युवती का शव मिल गया था।  

डूबने से लगातार हो रही बच्चों की मौत 

बता दें कि कांकेर जिले में डूबने से लगातार बच्चों की मौत की घटनाएं सामने आ रही है। 9 अप्रैल 2020 को रावस गांव में नहाने गई 4 सगी बहन एक डबरी में एक साथ डूब गई थी। वहीं 2019 में बांदे गौतम नगर में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई थी। 2018 में भानुप्रतापपुर के ही सटेली प्राथमिक शाला में संविलियन की खुशी में पार्टी के दौरान दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी। साल 2017 में भानुप्रतापपुर भीरागांव के मालापारा प्राथमिक शाला के तीन बच्चे छुट्टी होते ही स्कूल से तालाब नहाने चले गए थे। इस हादसे में सगे भाई बहन समेत तीन छात्रों की मौत हो गई थी। प्रदेशभर में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है।

झारखंड में हुआ था ऐसा ही हादसा

बता दें कि 9 नवंबर को झारखंड के पलामू जिले में ऐसा ही हादसा हुआ था, जहां पायल नदी के छठ घाट में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक छठ स्नान के दौरान डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे राजहारा गांव के राजू भुईयां के बेटे थे। राजू भुईयां के साले की पत्नी राजहारा स्थित छठ घाट पर छठ स्नान और पूजा करने गई थी और उसके साथ राजू की पत्नी और बच्चे भी गए थे। वहीं गिरिडीह के मंगरोडीह गांव में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। यहां छठ महापर्व को लेकर स्नान करने गई महिलाओं के साथ गए 4 बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.