Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महीने के पहले दिन फिर 105 रु बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, आज से लागू हुई नई कीमतें

देश में गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। तेल कंपनियों ने 1 मार्च से घरेलू LPG सिलेंडर (LPG Cylinder rate hike) की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 105 रुपए की बढ़ोतरी की है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 2,012 रुपए हो गया है। हालांकि तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी की 14.2 किग्रा रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.5 रुपए बरकरार है। 5 किलो के सिलेंडर की कीमत में भी 27 रुपये की बढ़ोतरी हुई। अब दिल्ली में 5 किलो के सिलेंडर की कीमत 569 रुपये होगी। घरेलू LPG सिलेंडर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए LPG सिलेंडर की कीमत हर महीने संशोधित की जाती है। बता दें कि पिछले महीने यानी फरवरी 2022 में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती हुई थी। 14 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ था।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें

दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 105 रुपये बढ़कर 2,012 रुपये हो गई है। पहले कीमत 1,907 रुपये थी। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 108 रुपये चढ़कर 2,095 रुपये हो गई। पहले इसकी कीमत 1,987 रुपये थी। मुंबई में कमर्शियल गैस की 1963 रुपये हो गई। पहले कीमत 1857 रुपये थी। यहां 106 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2145.5 रुपये हो गया। यहां 65 रुपये की कटौती हुई है। पहले कीमत 2080.5 रुपये थी।

कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर के पार

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये हैं। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये हैं। चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये हैं। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड का दाम 3.12 फीसदी चढ़कर 100.99 डॉलर प्रति बैरल हो गया। जबकि WTI क्रूड की कीमत 0.67 फीसदी बढ़तकर 96.36 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

विधानसभा चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम तो बढ़ा दिए, लेकिन घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में 5 राज्यों में विधानसभा के मद्देनजर कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुकी है। माना जा रहा है कि 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल के समान घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में भारी तेजी आ सकती है। 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ने से होटल रेस्टोरेंट में खाना पीना महंगा हो सकता है। वहीं छोटू सिलेंडर की कीमत बढ़ने से छात्रों और मजदूरों के लिए खाना बनाना महंगा हो जाएगा।

ऐसे चेक कर सकते हैं LPG के दाम  

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (http://www.iocl.com/Products/Indanegas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं। 

अपने हिसाब से चुन सकेंगे डिस्ट्रीब्यूटर

LPG कस्टमर अपने मन मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर चुन सकें और सिलेंडर रिफिल करा सकेंगे। शुरुआती चरण में यह सुविधा जून, 2021 में चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची में शुरू की गई है। यह सुविधा इसलिए शुरू की गई है ताकि ग्राहकों को समय पर और जल्दी में रिफिल मुहैया कराया जा सके।

सरकार इन 12 गैस सिलेंडर पर देती है सब्सिडी  

सरकार एक साल में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी (Government gives subsidy on these 12 gas cylinders) देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंदर खरीदना पड़ेगा। ऑयल कंपनियां हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत की समीक्षा करती हैं, जिसकी वजह से गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। वहीं इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.