Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Holidays in 2022: साल 2022 में मिलेंगी लंबी छुट्टियां, जानें किस दिन पड़ रहा है आपका फेवरेट फेस्टिवल

नया साल आने ही वाला है। एक दिन बाद ही साल 2022 की शुरुआत (fasts and festivals of the year 2022) हो जाएगी। नए साल में अब बस एक दिन ही बाकी रह गए हैं। साल 2022 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हर व्यक्ति की यही प्रार्थना है कि नया साल हर किसी के जीवन में खुशियां लेकर आए। 

साल 2022 में 16 राजपत्रित अवकाश और 30 अन्य अवकाश हैं। नए साल में कुल 14 सरकारी छुट्टियां हैं। इनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, क्रिसमस, बुद्ध पूर्णिमा, दशहरा, दिवाली, गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद उल फितर, ईद एल जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम और पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन शामिल हैं। वहीं सरकार ने 12 वैकल्पिक छुट्टियां दी है। इसमें रामनवमी और होली शामिल है। 

इस दिन प्लॉन करें वीकेंड

बता दें कि साल 2020 और 2021 कोरोना काल में ही निकल गया। ज्यादातर लोगों ने 2021 का अधिकतर समय घर पर ही बिताया और घर से ही काम किए। वहीं नए साल में कुछ लोग बाहर घूमने की प्लानिंग कर रहे होते हैं और सभी को इस दिन छुट्टी का इंतजार होता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि नव वर्ष में इस बार कितनी छुट्टियां मिलने जा रही हैं और कौन-कौन से पर्व किस-किस तारीख को पड़ रहे हैं। साल 2022 में पड़ने वाले संभावित छुट्टियां और पर्व।

साल 2022 में मिलने वाली छुट्टियां

जनवरी 2022 (January 2022)

01 जनवरी 2022 शनिवार न्यू ईयर

02 जनवरी 2022 रविवार

09 जनवरी  2022 रविवार गोविंद सिंह जयंती

13 जनवरी 2022 गुरुवार लोहड़ी

14 जनवरी 2022 शुक्रवार पोंगल और मकर संक्रांति

26 जनवरी 2022 बुधवार गणतंत्र दिवस

फरवरी 2022 (February 2022)

05 फरवरी 2022 शनिवार वसंत पंचमी

15 फरवरी 2022 मंगलवार हज़रत अली का जन्मदिन

16 फरवरी 2022 बुधवार गुरु रविदास जयंती

मार्च 2022 (March 2022)

01 मार्च 2022 मंगलवार महाशिवरात्रि

18 मार्च 2022 शुक्रवार होली

अप्रैल 2022 (April 2022)

02 अप्रैल 2022 शुक्रवार उगादी, गुड़ी पड़वा

10 अप्रैल 2022 रविवार राम नवमी

14 अप्रैल 2022 गुरुवार वैसाखी,  महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती

15 अप्रैल 2022 शुक्रवार गुड फ्राइडे

मई 2022 (May 2022)

03 मई 2022 मंगलवार ईद-उल-फितर

16 मई 2022 सोमवार बुद्ध पूर्णिमा

जुलाई 2022 (July 2022)

01 जुलाई 2022 शुक्रवार रथ यात्रा

10 जुलाई 2022 रविवार ईद-उल जुहा (बकरीद)

अगस्त 2022 (August 2022)

09 अगस्त  2022 मंगलवार मुहर्रम

11 अगस्त 2022 गुरुवार रक्षाबंधन

15 अगस्त 2022 सोमवार स्वतंत्रता दिवस

19 अगस्त 2022 शुक्रवार जन्माष्टमी

31 अगस्त 2022 बुधवार गणेश चतुर्थी

सितंबर 2022 (September 2022)

08 सितंबर 2022 गुरुवार ओणम

अक्टूबर 2022 (October 2022)

02 अक्टूबर 2022 रविवार गांधी जयंती

05 अक्टूबर 2022 बुधवार दशहरा

09 अक्टूबर 2022 रविवार ईद उल मिलाद

24 अक्टूबर 2022 सोमवार दीवाली

26 अक्टूबर 2022 बुधवार भाई दूज

30 अक्टूबर 2022 रविवार छठ पूजा

नवंबर 2022 (November 2022)

08 नवंबर 2022 मंगलवार गुरु नानक जयंती 

दिसंबर 2022 (December 2022)

25 दिसंबर 2022 रविवार क्रिसमस

बता दें कि सबसे ज्यादा सरकारी छुट्टियां अक्टूबर में हैं। गांधी जयंती से लेकर दशहरा, दिवाली और ईद ए मिलाद भी अक्टूबर 2022 में पड़ेगा। 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.