Media24Media.com: एक साथ लहराते दिखे 3 सांप, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एक साथ लहराते दिखे 3 सांप, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग

Document Thumbnail

इंटरनेट की दुनिया में कोई भी चीज कभी भी वायरल हो जाती है। वहीं कई बार ऐसी चीजें वायरल हो जाती है, जिस पर यकिन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक साथ तीन किंग कोबरा सांप लहराते हुए दिख रहे हैं। इस हैरान कर देने वाले वीडियो को देखकर यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है कि 'इस नजारे को देखकर मैं हैरान हूं।' वहीं दूसरे यूजर ने वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि 'दो सांपों के बीच लड़ाई चल रही है और विनर बताने के लिए रेफरी भी तैयार है।'

एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'नागलोक के विकास पर अहम बैठक चल रही है।' इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स के जरिए अपना रिएक्शन दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को helicopter_yatra_ नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। 

बता दें कि इससे पहले तीन कोबरा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में तीन कोबड़ा एक साथ लहराते दिख रहे हैं। तस्वीर में ये कभी एक दूसरे से लिपटते नजर आ रहे हैं तो कभी फन फैलाकर खड़े हो जाते। तीन कोबरा का एक साथ दिखना बिल्कुल रेयर है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.