Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वारदात: भैंस चराने गई महिला की हत्या, पैर काटकर ले गए चांदी के पायल

देश में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से चोरी, डकैती, लूटपाट, मारपीट, हत्या जैसे कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है, जहां के खतेपुरा में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही महिला के पैर काटकर उसकी चांदी की पायल भी ले गए।  इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं महिला की हत्या के बाद ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं और शव की अंत्येष्टि से इनकार कर दिया है। 


जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि भैंस चराने गई महिला पर अज्ञात हमलावरों ने हमला दिया। इसके बाद महिला के पैरों को काटकर उसकी चांदी की पायल भी ले गए। पुलिस को शुरूआती जांच में ये लूट की वारदात लग रही है। फिलहाल पुलिस की 30 टीमें हमलावरों की तलाश कर रही हैं। बता दें कि गुस्साए ग्रामीण आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने, मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं। मृतिका का नाम गीता देवी है, जो 55 साल की थी। ग्रामीण शव को वहां से हटाने नहीं दे रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि ग्रामीणों और परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

महिला अपराध में अव्वल है राजस्थान: BJP 

इधर, BJP के राज्यसभा सदस्य किरोड़ीलाल मीणा ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया है, जो कुछ इस प्रकार है 'आपको महिलाएं उत्तर प्रदेश में ही असुरक्षित लग रही हैं। शर्मनाक तथ्य यह है कि देशभर में महिला अपराध में राजस्थान अव्वल है।' मीणा ने आरोप लगाया कि राज्य के मुखिया महिला सुरक्षा को नजरअंदाज कर सिर्फ आपके यशोगान में व्यस्त हैं।' 


कांग्रेस ने किया पलटवार

वहीं BJP नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजयवर्धन सिंह राठौर ने कहा है कि राजस्थान में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं और उन्हें छिपाया जाता है ताकि यह मीडिया में न आए। अपराधियों का हौंसला इतना बढ़ गया है कि पुलिस का कोई डर नहीं है। उन्हें सिर्फ मंत्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है। कांग्रेस सरकार खुद को बचाने में लगी है। दूसरी तरफ गहलोत सरकार ने सफाई दी कि महिला की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। गहलोत सरकार में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने बीजेपी पर पलटवार किया और कहा कि प्रियंका गांधी को क्यों बुलाया जा रहा है? राजस्थान में अगर आना हो तो गृह मंत्री अमित शाह खुद आकर हालात देख लें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.