Media24Media.com: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर…एक जवान घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर…एक जवान घायल

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में ओडिशा पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने 2 महिला समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया। हालांकि एक जवान भी गोली लगने से घायल हुआ है। ये मुठभेड़ सुकमा जिले की सीमा से लगे तुलसी डोंगरी इलाके में हुआ है। सुकमा जिले की सीमा से लगे तुलसी डोंगरी में सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी SOG की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में मारे गए तीनों नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। 


वहीं मुठभेड़ में घायल जवान को हेलीकॉप्टर के जरिए विशाखापट्नम रेफर किया गया। घटनास्थल से जवानों ने एक इंसास और एक SLR राइफल बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक ओडिशा की मलकानगिरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर तुलसी डोंगरी इलाके में नक्सली इकठ्ठा हुए हैं। सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह पुलिस की टीम को सर्चिंग पर भेजा गया।  जवानों ने तुलसी डोंगरी इलाके को चारों तरफ से घेराबंदी किया। इसी दौरान जवानों को अपनी तरफ आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो महिला और पुरुष नक्सली मारे गए। 

DGP ने दी जानकारी

DGP ने बताया कि  वन क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए ओडिशा पुलिस और मलकानगिरी जिला स्वैच्छिक बल के एक विशेष अभियान समूह की एक संयुक्त टीम ने तड़के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाकर्मियों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें अब तक तीन नक्सलियों के शव मिले हैं, जिनमें से दो महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ स्थल से दो बंदूकें भी बरामद की हैं। जंगल में तलाश अभियान जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.