उत्तर प्रदेश हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला रामपुर जिले का है, जहां के आसरा आवास कॉलोनी में घर की बालकनी का छज्जा गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। जबकि परिवार के 3 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनी वालों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। जबकि रुखसार का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
दरअसल, शनिवार की देर रात कॉलोनी के एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। इसके बाद सभी को मलबे से किसी तरह बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान रुखसार नाम की महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुखसार गर्भवती थी।
![]() |
मृतिका |
गर्भवती महिला की मौत
रुखसार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में इस परिवार के तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि गंज थाना क्षेत्र के चपटा कॉलोनी में सरकारी आसरा कॉलोनी है। इस कालोनी में मकानों की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। एडिशनल जिलाधिकारी ने बताया कि 'इमारत का निर्माण 2015 में हुआ था और 2016 में इसे नगर पालिका को दे दिया था। जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।'
उत्तर प्रदेश: रामपुर में थाना गंज क्षेत्र की चपटा कॉलोनी में एक घर की बालकनी का छज्जा गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2021
एडिशनल ज़िलाधिकारी ने बताया, “इमारत का निर्माण 2015 में हुआ था और 2016 में इसे नगर पालिका को दे दिया था। ज़िलाधिकारी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।” pic.twitter.com/32dKLYgVyl
बालकनी में खड़े लोग छज्जे के साथ गिरे
हादसा उस वक्त हुआ जब बालकनी में चार लोग लोग खड़े हुए थे। अचानक से वो सब छज्जे के साथ सीधे नीचे गिर गए और गम्भीर घायल हो गए। ये चारों लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। ऐसा बताया जा है कि इसके अलावा भी एक व्यक्ति घायल हो गया है, जो छज्जे के नीचे मौजूद था।
सपा शासनकाल में बनी थी बिल्डिंग
बता दें कि सपा शासनकाल में ये आसरा योजना से चपटा कॉलोनी में क्वॉर्टर बनाए थे। ये हादसा 27 नंबर ब्लाक में 288 नंबर के क्वॉर्टर में हुआ। ये दूसरे मंजिल पर बना हुआ था। आसपास के लोगों का कहना है कि पानी लगातार भरने से बिल्डिंग से कमजोर हो गई है कोई देखने वाला नहीं है। स्थानीय निवासियों ने बताया आवासों के निर्माण में घटिया क्वालिटी का मटेरियल इस्तेमाल किया गया है। साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सपा शासनकाल में समाजवादी के ठेकेदार को इस आवासीय योजना का ठेका दिया गया था।