Media24Media.com: नहीं रहे 'बिग बॉस' विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, हार्ट अटैक से हुई मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नहीं रहे 'बिग बॉस' विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, हार्ट अटैक से हुई मौत

Document Thumbnail
टेलीविजन की दुनिया के जाने माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई है। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने आधिकारिक रुप से उनके मौत की जानकारी दी है।
 


सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली। दुखद ये है कि इस सीरीयल की लीडिंग एक्ट्रेस प्रत्युषा बैनर्जी ने कुछ साल पहले सुसाइड कर लिया था। अब इस सीरियल के ये दोनों बड़े सितारे हमारे बीच नहीं रहे।

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू 

2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने सीरीयल बाबुल का अंगना छूट ना सीरीयल से किया था। बालिका वुध से फेमस होने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए। बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने हम्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म से किया।

गम में डूबा देश

ये खबर मिलने के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। उनके फैंस और चाहने वाले अपना दुख जता रहे हैं। बहुत ही कम उम्र में दुनिया छोड़कर जा चुके सुशांत सिंह राजपूत के गम से अभी लोग उबर नहीं पाए थे कि आज सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने देश को गम में डुबो दिया है।

बिग बॉस 13 से मिली बहुत ज्यादा प्रसिद्धि 

बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली। उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया। दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आए थे। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नजर आए थे। उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट भी किया था।

12 दिसंबर 1980 को हुआ था जन्म

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई के हिंदु ब्राहम्ण परिवार में हुआ था। अपने मॉडलिंग के दिनों में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। सिद्धार्थ शुक्ला बीते दिन तक लगातार काम कर रहे थे। कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर उन्होंने एक छोटी सी बच्ची के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी, जिसे खूब पसंद किया गया। अब तक फैंस ये मानने को तैयार नहीं है कि एक्टर हमारे बीच नहीं रहे।
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.