Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शर्मनाक: 5 साल की मानसिक रूप से कमजोर बच्ची से दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला यूपी के कौशांबी का है, जहां के सराय अकिल इलाके में  जहां मानसिक रूप से कमजोर 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दिया गया है। मासूम को हवस का शिकार बनाने के बाद दरिंदों ने खून से लतपथ बेहोशी की हालत में उसे सड़क किनारे छोड़ दिया और फरार हो गए। 


इसी बीच बच्ची के परिजन उसे खोजते हुए सड़क की तरफ आए तो बच्ची खून से लथपथ सड़क पर बेहोश पड़ी हुई थी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय अस्पताल ले जाने की बात कही। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्ची के साथ दरिंदगी और फिर मुकदमा दर्ज नहीं होने की जानकारी पुलिस अफसरों को हुई तो उन्होंने मामले का संज्ञान लिया

अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

मामले में पुलिस के बड़े अफसरों ने पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बच्ची की मां की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। इसके बाद बच्ची का मेडिकल और बयान भी करवाया गया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि सरायअकिल इलाके में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिली है। वह कुछ बता नहीं पा रही थी। रेप की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.