Media24Media.com: CM को 'थप्पड़ मारने' का बयान देकर बुरे फंसे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, गिरफ्तारी के आदेश जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CM को 'थप्पड़ मारने' का बयान देकर बुरे फंसे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, गिरफ्तारी के आदेश जारी

Document Thumbnail

महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे पर जनआशीर्वाद यात्रा में आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश नासिक पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जारी किए हैं। नारायण राणे पर आरोप है कि उन्होंने सीएम को अपशब्द कहे थे। इसके बाद शिवसेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। नासिक क्राइम ब्रांच को चिपलून जाकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं। 


दरअसल,  राणे जनआशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं, जिसमें उन पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप है। जिसको लेकर उन पर केस दर्ज हुआ है। बता दें कि जब से नारायण राणे की जनआशीर्वाद यात्रा शुरू हुई है, तब से शिवसेना उन पर एग्रेसिव रही है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने जनआशीर्वाद निकाल रहे कार्यकर्ताओं के खिलाफ करीब 22 मामले दर्ज किए थे। कल जनआशीर्वाद यात्रा कोकड़ के महाड़ इलाके में पहुंची। यहां नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 'अगर वह होते तो उनके कान के नीचे रख देते।' उनके इसी बयान के बाद शिवसेना काफी नाराज है। ये इलाका शिवसेना का गढ़ माना जाता है।

नासिक और पुणे में FIR दर्ज

CM उद्धव ठाकरे पर दिए गए बयान के लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ नासिक और पुणे सहित कुल 3 FIR दर्ज की गई है। शिवसेना नारायण राणे का जमकर विरोध कर रही है। विरोध में शिवसेना ने ‘मुर्गी चोर’ के पोस्टर लगाए हैं। शिवसेना के बढ़ते विरोध के बाद नारायण राणे के मुंबई में जुहू स्थिति आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुस्साए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नारायण राणे के विरोध में दादर TT सर्कल पर रात को मुर्गी चोर के पोस्टर्स लगा दिए थे। हालांकि बीएमसी ने सुबह होते ही इन पोस्टर्स को हटा दिया।

'मैं होता तो थप्पड़ मार देता'

राणे ने कहा था कि CM की वजह से ही महाराष्ट्र में 1 लाख 57 हजार लोगों की कोरोना से मौत हुई है, बीजेपी नेता ने कहा था कि राज्य में न ही वैक्सीन है और न ही अस्पतालों में ना स्टाफ और डॉक्टर हैं। महाराष्ट्र के आरोग्य विभाग के पास कुछ नहीं है। नारायण राणे ने कहा था कि 15 अगस्त के दिन वह पीछे मुड़कर पूछ रहे थे कि हमें आजाद हुए कितने साल हो गए। उन्होंने कहा था कि अरे, ऐसे कैसे नहीं पता। मैं होता तो उन्हें वहीं थप्पड़ मारता।

'शेरों की मांद में जाने की हिम्मत मत करो'

इस मामले में अब शिवसेना केंद्रीय मंत्री राणे पर हमलावर है और पार्टी ने मुख्यमंत्री का अपमान करने के मामले में नासिक में मामला दर्ज कराया है। इस घटना के बाद नारायण राणे की बेटे नितेश राणे ने ट्वीट किया है 'युवा सेना के सदस्यों को हमारे जुहू स्थित घर के बाहर इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। या तो मुंबई पुलिस उन्हें वहां आने से रोके, नहीं तो जो कुछ भी होगा, उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। शेरों की मांद में जाने की हिम्मत मत करो! हम इंतजार कर रहे होंगे!'

कई लोगों पर केस दर्ज

नारायण राणे की ‘जनआशीर्वाद यात्रा’ के आयोजकों के खिलाफ पालघर जिले के वसई और विरार इलाकों में मामले दर्ज किए गए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि यात्रा शनिवार को आयोजित की गई थी और मानिकपुर, तुलिंज, काशीमीरा, वालिव, वसई और विरार पुलिस थानों में कोरोना मानदंडों और निषेधाज्ञा के उल्लंघन से संबंधित मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आयोजकों के खिलाफ कई प्रवधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.