Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शर्मसार हुई दोस्ती: 7 दोस्तों ने मिलकर नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, घूमने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

Document Thumbnail

देश में दुष्कर्म की वारदात लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची के मांडर का है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पीड़िता अपने दोस्त के झांसे में आकर घूमने गई थी, जहां उसके साथ उसके दोस्त और अन्य 6 लड़कों ने गैंगरेप किया। पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात एक 13 साल की छात्रा के साथ 7 नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया था। इस मामले को लेकर लड़की ने शुक्रवार को मांडर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सात में से 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार हैं। लड़की ने थाने में बताया कि उसके एक परिचित दोस्त ने उसे फोन कर एक स्थान पर बुलाया और वहां से उसे वह घूमाने की बात बोल कर अपनी बाइक में बैठा कर एक सुनसान जगह पर ले गया। उस जगह पर वहां पहले से उसके अन्य 6 दोस्त मौजूद थे। 

4 आरोपी गिरफ्तार

सातों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसकी एक सहेली के घर के पास उसे छोड़ दिया। जहां पीड़िता ने रात गुजारी। सुबह अपने घर पहुंचने के बाद उसने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराई। मांडर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 में से 4 आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है।

3 आरोपियों की तलाश जारी 

शनिवार को लड़की की मेडिकल जांच भी पुलिस द्वारा करवा ली गई है। थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि अन्य 3 आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बता दें कि इससे पहले मैसूर से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। यहां मेडिकल की पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़ित अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। दरिंदों ने दोस्त को पीटने के बाद घटना को अंजाम दिया था।

CM बोम्मई ने दिए कार्रवाई के आदेश

मैसूर पुलिस आयुक्त चंद्रगुप्त ने क्राइम स्पॉट का दौरा किया और मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की है। इस घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने DGP प्रवीण सूद से बात कर उन्हें दोषियों को पकड़ने के लिए कदम उठाने का निर्देश  दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा मैंने डीजीपी को निर्देश दिया है कि जो भी दोषी है उनकी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.