Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में अब तक लगाए जा चुके कोरोना से बचाव के लिए 1.24 करोड़ टीके

कोरोना से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त तक एक करोड़ 23 लाख 59 हजार 803 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 99 लाख 78 हजार 316 लोगों को इसका पहला टीका और 23 लाख 81 हजार 487 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 3 लाख 9 हजार 315 स्वास्थ्य कर्मियों, 3 लाख 17 हजार 154 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45+ के 52 लाख 2 हजार 886 और 18+ के 41 लाख 48 हजार 961 लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। 


वहीं 2 लाख 45 हजार 627 स्वास्थ्य कर्मियों, 2 लाख 29 हजार 594 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45+ के 17 लाख 40 हजार 903 और 18+ के एक लाख 65 हजार 363 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।  प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45+ के 89 प्रतिशत लोगों और 18+ के 31 प्रतिशत युवाओं ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा लिया है। 

72 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को लग चुका है टीका

वहीं 72 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, 78 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45+ के 30 प्रतिशत लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। प्रदेश में कुल एक करोड़ 99 लाख 32 हजार 392 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इनमें 3 लाख 39 हजार 732 स्वास्थ्य कर्मी, 2 लाख 93 हजार 040 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45+ के 58 लाख 66 हजार 599 और 18+ के एक करोड़ 34 लाख 33 हजार 021 लोग शामिल हैं।

दुर्ग में 9 लाख 9 हजार 316 टीकाकरण

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बालोद जिले में अब तक 4 लाख 40 हजार 034, बलौदाबाजार में 4 लाख 32 हजार 214, बलरामपुर में 2 लाख 40 हजार 662, बस्तर में 3 लाख 62 हजार 345, बेमेतरा में 2 लाख 23 हजार 393, बीजापुर में 1 लाख 11 हजार 699, बिलासपुर में 7 लाख 70 हजार 300, दंतेवाड़ा में 1 लाख 52 हजार 030, धमतरी में 4 लाख 3 हजार 928, दुर्ग में 9 लाख 9 हजार 316, गरियाबंद में 2 लाख 6 हजार 610, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1 लाख 57 हजार 691, जांजगीर-चांपा में 5 लाख 83 हजार 576 और जशपुर में 3 लाख 33 हजार 855 टीके लगाए जा चुके हैं।

सरगुजा में  लगाए गए  4 लाख से ज्यादा टीके 

कवर्धा जिले में टीके की पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर 3 लाख 17 हजार 168, कांकेर में 3 लाख 21 हजार 322, कोंडागांव में 2 लाख 5 हजार 899, कोरबा में 5 लाख 47 हजार 374, कोरिया में 2 लाख 37 हजार 535, महासमुंद में 6 लाख 24 हजार 842, मुंगेली में 2 लाख 42 हजार 827, नारायणपुर में 47 हजार 662, रायगढ़ में 12 लाख 49 हजार 527, रायपुर में 15 लाख 15 हजार 619, राजनांदगांव में 8 लाख 43 हजार 170, सुकमा में 1 लाख 48 हजार 387, सूरजपुर में 2 लाख 83 हजार 989 और सरगुजा में 4 लाख 46 हजार 819 टीके अब तक लगाए गए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.